-संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: 101 आरएएफ वाहिनी कैम्पस फाफामऊ में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें उप। कमांडेंट राजेन्द्र चोपड़ा ने भारतीय संविधान के बारे में जवानों को जानकारी दी और इसका अनुसरण करने की वचनबद्धता जाहिर की। कहा कि इसी के आधार पर देश की दिशा व दशा तय होती है व मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया। इस उपलक्ष्य में हर साल भारत में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

प्रस्तावना पढ़कर सुनाया

इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट राजकुमार निगम के मार्गदर्शन में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया गया तथा संविधान की संक्षिप्त व्याख्या की और उसकी विशेषता को बताया गया। कार्यक्रम में सहा। कमांडेंट सुधेन्द्र सिंह, चन्दन कुमार सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिको ने हिस्सा लिया। उधर, सीएमपी डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस के मौके पर संगोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मेहता, प्राचार्य ब्रजेश कुमार, आरडी किशोर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक त्रिपाठी, द्वितीय पर विपुल पटेल एवं तृतीय पर अर्पिता सिंह तथा अभिषेक वर्मा को चुना गया। इस अवसर पर छात्र अनुभव केशरवानी, अनुज त्रिपाठी, विनायक पांडेय, आकाश शर्मा, ओपी यादव मौजूद रहे।