- कोर्ट ने दोषी पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना, स्पेशल जज पॉक्सो विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने सुनाया फैसला

RUDRAPUR: स्पेशल जज पॉक्सो विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये के जुर्माना भी लगाया है।

चारा काटने गई युवती से किया था दुष्कर्म

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विकास गुप्ता ने बताया कि नौ सितंबर 2017 को एक व्यक्ति ने तहरीर में कहा था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी दो छोटी बहनें और नाना के साथ खेत में चारा काटने गई थी। चारा काटने के बाद उसके नाना वापस आ गए। इसके कुछ देर बाद उसकी दोनों छोटी बहनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक जब उसकी बड़ी पुत्री नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए। वहां ग्राम गुलजारपुर, काशीपुर निवासी पर¨वदर सिंह पुत्र लख¨वदर सिंह गन्ने के खेत से भागते हुए दिखा। इस पर वे गन्ने के खेत में पहुंचे तो उनकी 15 साल की पुत्री की लाश मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े खून के सेंपल जांच को लिए। पुलिस ने 10 सितंबर को आरोपित पर¨वदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन ने मामले में 17 गवाह पेश किए। स्पेशल जज पॉक्सो ने आरोपित को दुष्कर्म और हत्या का दोषी पाया। अदालत ने पर¨वदर सिंह को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।