देश की सारी संपत्ति सिर्फ एक प्रतिशत लोगों के पास
जब देश में कालेधन और नोटबंदी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है तब क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ग्लोबल वेल्थ की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिर्पोट से जाहिर हो रहा है कि भारत में अमीर और अमीर हो रहे हैं। क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 1 प्रतिशत भारतीयों के पास देश की 58.4 फीसदी संपत्ति है। जबकि 2015 में यह संख्या 53 प्रतिशत थी। हालाकि रिपोर्ट कहती है कि भारत में संपत्ति बढ़ रही है लेकिन सभी में बराबर बंटी हुई नहीं है। देश की 96 प्रतिशत वयस्क आबादी की संपत्ति 6.84 लाख रुपए मतलब 10,000 डॉलर से कम है।

दुनिया के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोग यहां रहते हैं

पूरी दुनिया में है यही हाल
संपत्ति वितरण का यह ट्रेंड पूरी दुनिया में एक जैसा ही है। ब्रिक्स संगठन के देशों में सबसे कम लोगों के पास सबसे अधिक संपत्ति के मामले में रूस सबसे आगे है। गिनी गुणांक के अनुसार दुनिया में आर्थिक असमानता का अनुपात 92.7 का है। दुनिया भर में सबसे अमीर लोग ही एक सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। इसमें भी अधिकांश शेयर अमेरिका, इंग्लेंड और जापान में रहने वाले अमीरों के पास है। 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk