- केरल की एक महिला द्वारा वकील के मुंशी और चार अन्य के खिलाफ कराया गया केस दर्ज

- रुड़की: केरल की तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोप में एक वकील के मुंशी और चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

DEHRADUN : एक लॉज में 4 दिन तक बनाया बंधक

मंगलौर निवासी फिरोज एक वकील का मुंशी है। करीब डेढ़ साल पहले वह केरल के त्रिचूरु जिले में किसी काम से गया था, जहां उसकी मुलाकात एक तलाकशुदा महिला से हुई। वापस लौटने के बाद फिरोज ने फेसबुक पर उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार फिरोज ने दिल्ली और रुड़की में महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है, एक जुलाई को उसने फिरोज को शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर फिरोज ने महिला को शहर के एक लॉज में चार दिन तक बंधक बनाकर रहा और उसपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। महिला ने बताया कि इसमें एक वकील और एक महिला समेत चार लोग भी शामिल थे। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फिरोज पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने तथा अन्य चार पर महिला को बंधक बनाकर दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।