जक्खिनी एरिया के मरुई ग्राम सभा में शनिवार की सुबह सांड़ के हमले से रामा देवी (65) की मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि रीढ़ की हड्डी टूटने के चलते महिला की जान गई। वृद्धा सुबह में अक्सर घर से बगीचे में जाती थी। शनिवार को भी जा रही थी उसी बीच पीछे से आया सांड़ हमलावर हो गया। मरुई प्रधान शांति सेठ, जमुनी प्रधान विनय सिंह, अजय सिंह (बबलू), महादेव सेठ आदि का कहना था कि क्षेत्र में सांड़ व बंदरों का आतंक है।