-50 हजार के ईनामी बदमाश को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तरा

-संरक्षणदाता पुलिस की गोली से हुआ ढेर

VARANASI

बनारस के चर्चित जेएचवी डबल मर्डर कांड के मुख्य शूटर कुंदन को बिहार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार लिया है। उसे संरक्षण देने वाले कुख्यात 50 हजार के ईनामी बदमाश मनीष सिंह हीरो को मुठभेड़ में मार गिराया। जेएचवी हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे कुंदन व ऋषभ पर बनारस पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। हालांकि एक अन्य शूटर ऋषभ अभी भी फरार चल रहा है। कुंदन की गिरफ्तारी से कैंट पुलिस व क्राइम ब्रांच ने राहत की सांस ली है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की 12 टीम लगायी थी।

अब तक तीन हुए गिरफ्तार

31 अक्टूबर को जेएचवी मॉल में अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों की जान लेने और दो लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस अभी तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने तत्काल आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना के मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय को भी क्राइम ब्रांच ने बिहार के आरा से दबोचा था। घटना में शामिल दोनों बदमाश कुंदन व ऋषभ की तलाश कर रही थी। बिहार पुलिस ने कुंदन को दबोच लिया। कुंदन सेठ व ऋषभ दोनों बिहार के आरा निवासी है। कुंदन नारायनपुर आरा भोजपुर का और डबल मर्डर का मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय चंदौली का निवासी है और काशी विद्यापीठ में आईआरपीएम का छात्र है। कुंदन व ऋषभ दोनों ही काशी विद्यापीठ में प्रवेश लेना चाहते थे और बनारस में किराये का रूम लेकर रहते थे।