PATNA: पुलिस अफसरों के लाख दावों के बाद भी अपराध के ग्राफ पर अंकुश नहीं लग रहा है। अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार घटना कर रहे हैं। सोमवार की रात बदमाशों ने फुलवारी शरीफ थाना एरिया के नवादा गांव में जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया जहां एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी नकदी व गहना सहित लाखों की संपत्ति लूट ली। इस घटना में बदमाशों के हमले से दो लोग घायल हुए हैं।

मुंह बांधकर घर में घुसे थे

नवादा गांव में अजय मालाकार का है। हर दिन की तरह सोमवार की रात भी खाना पीना खाकर परिवार के सदस्य सोए थे। देर रात सात की संख्या में नकाबपोश बदमाश घर पर आ गए। बदमाशों ने पहले घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग विश्वकर्मा उर्फ कलाम की लाठी-डंडे से पीटकर कर हत्या कर दी। इसके बाद अजय और उसकी पत्नी गुडि़या को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बदमाश लाठी डंडा से लैश थे और वह जान भी ले लेते। उनका रुख देख पूरा परिवार दहशत में था। बदमाश घर में घुसे और कोना कोना खंगाल लिया। इस दौरान उनके हाथ जो लगा वह लेकर फरार हो गया।

मामले में पुलिस कर रही जांच

घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद ही उन्हें आस पास के लोगों ने यहां भर्ती कराया। डकैत सोने-चांदी के गहने, नकद , कीमती सामान सहित लाखों की संपत्ति लेकर किस एरिया में भागे पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। डकैतों के जाने के बाद अजय की पत्नी गुडि़या ने अपने बहनोई को फोन कर घटना की जानकारी दी। तब वह पुलिस के साथ लगभग तीन बजे घटना स्थल पर पहुचे थे।

अब तक सात घरों मे ंहो चुकी डकैती

डकैती की घटना इस एरिया में पहली बार नहीं हुई है। पूर्व में भी इस एरिया में कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। आस पास के लोगों का कहना है कि जिस घर में डकैती हुई है उस घर से सटे आसपास के एरिया में भी आए दिन डकैती की घटना होती है। इस इलाके में अभी तक लगभग सात घरों में डकैती पड़ चुकी हैे। पुलिस का कहना है कि वह मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही डकैती करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।