कैसा रहेगा ये साल - इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस साल आप भविष्य की कई योजनाओं की नींव रखेंगे।
Born Today : Sona Heiden, Film actress
मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।
वृष (Taurus) : आज के दिन कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।
मिथुन (Gemini) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।
कर्क (Cancer) : आज के दिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।
सिंह (Leo) : आज के दिन आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।
कन्या (Virgo) : सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
तुला (Libra) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।
बेजन दारूवाला राशिफल 9 से 15 जून: इस हफ्ते आप हर मोर्चे पर खुद को साबित करने में सफल होंगे, गणेशा आपके साथ हैं
आर्थिक राशिफल 9 से 15 जून : नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी लाभकारी हैं, लेकिन आपका गुस्सा नुकसानदायक है
धनु (Sagittarius) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
मकर (Capricorn) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।
कुंभ (Aquarius) : आज आपका पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।
मीन (Pisces) : आज के दिन आपके परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk