कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

Born Today- Amrish Puri, Bollywood Actor

मेष (Aries) : परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें-आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

वृष (Taurus) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी से भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। क्या न करें- वाणी पर नियंत्रण रखें।

22 जून का राशिफल : आपके साहस में वृद्धि होने वाली है,छोटी-छोटी बातों को मुद्दा ना बनाएं

मिथुन (Gemini) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें- अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।

कर्क (Cancer) : आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। क्या न करें- जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं।

सिंह (Leo) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा।शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें- धैर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo) : इस समय आपके साहस में वृद्धि होने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- छोटी-छोटी बातों को मुद्दा ना बनाएं।

तुला (Libra) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज खुद के काम को टालें नहीं।

वृश्चिक (Scorpio) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें- आज समय पर काम समाप्त हो, इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें-आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

मकर (Capricorn) : आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। क्या न करें- झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

22 जून का राशिफल : आपके साहस में वृद्धि होने वाली है,छोटी-छोटी बातों को मुद्दा ना बनाएं

कुंभ (Aquarius) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दिख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।

मीन (Pisces) : बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk