कैसा रहेगा ये साल : इस वर्ष घर में परिवार के लोगों के साथ असंतुष्टि के कारण मतभेद संभव हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने कामों में कड़ी मेहनत की ज़रूरत है। खासकर विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी।पुरे वर्ष अपनी सारी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा दीजिए। सफलता पाने के लिए अनैतिक कार्यों से कृपया दूरी बनाए रखें।

Born Today : Bhairavi Goswami, Film actress

दैनिक राशिफल 12 नवंबर 2018 : मकर राशि वालों... बच्चों की वजह से घर में खुशियों का माहौल बनेगा,नया वाहन भी खरीद सकते हैं

मेष (Aries) : आज आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें - आज घर अथवा ऑफ़िस में आप अपने व्यवहार में शालीनता लाएँ,अपने गुस्से को काबू करें।

वृष (Taurus) : आज सितारों के अनुसार, यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नही हैं तो आपको अपनी कार्यकुशलता बढ़ानी होगी। क्या न करें - आज आपके लिए एक सलाह है, यदि आप खुशियां चाहते हैं तो अपना ज्यादा टाइम अपने परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन (Gemini) : आज बच्चों की तरफ से कुछ अच्छे समाचार के संकेत हैं। पूरा दिन बहुत ही सकारात्मक परिणाम से भरपूर हैं। क्या न करें - आज अपने क्रोध पर संयम रखें, कुछ मतभेद संभव हैं। यात्रा के समय खान पान का विशेष ध्यान रखें।

दैनिक राशिफल 12 नवंबर 2018 : मकर राशि वालों... बच्चों की वजह से घर में खुशियों का माहौल बनेगा,नया वाहन भी खरीद सकते हैं

कर्क (Cancer) : आज कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं। पठन पाठन से जुड़े व्यक्ति कुछ और अच्छा करेंगे। आनंद की अभिलाषा रखने वालों को कठिन परिश्रम करने की जरुरत है, यही परिश्रम आपकी प्रसिद्धि का कारण बनेगा। क्या न करें - आज स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर दर्द से सम्बंधित समस्या हो सकती है।

सिंह (Leo) : आज राजनीति और समाजसेवा से जुड़े जातकों के लिए बहुत ही सुन्दर जायेगा, अन्य क्षेत्रों से जुड़े जातकों की भी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्या न करें - आज विवाह सम्बन्ध के भी योग हैं। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। बड़ों और सहकर्मियों से यथोचित आचरण करें।

कन्या (Virgo) : आज आपके जीवन में आय के संयोग बन रहे हैं। परिवार के साथ सैर सपाटे पर जाने की सम्भावना प्रबल है। आपका घरेलू जीवन बहुत ही आनंदपूर्वक बीतेगा। कुछ आकर्षक क्षणों की अनुभूति होगी। क्या न करें - आज नकारात्मक प्रभाव से बचें। एक महत्वपूर्ण सलाह शराब पीकर वाहन ना चलायें।

तुला (Libra) : आज निश्चित ही आप अपने रिश्तों को एक नया आयाम देंगे। आपके रिश्तों में कुछ नए लोगो के बढ़ने की संभावना है। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, उस पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके घर में किसी उत्सव के संयोग हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपकी प्रवृत्ति और इच्छाशक्ति में बदलाव के संकेत हैं। कुछ प्रतिभावान व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। किसी यात्रा के चलते लाभदायक परिणाम के संयोग हैं। क्या न करें-आज संयम बनाये रखें। आप कुछ आक्रामक हो सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में झगड़ों से दूर रहें।

धनु (Sagittarius) : आज स्थानांतरण या पदोन्नति का संयोग है। छात्रों को सफलता निश्चित मिलेगी। बिना कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़कर मामले सुलझाना बेहतर होगा। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

दैनिक राशिफल 12 नवंबर 2018 : मकर राशि वालों... बच्चों की वजह से घर में खुशियों का माहौल बनेगा,नया वाहन भी खरीद सकते हैं

मकर (Capricorn) : आज बच्चों की वजह से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आप नये वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। क्या न करें - आज मौसमी बीमारियों के मामले में विशेष ध्यान रखें अन्यथा इससे आपकी कार्यशक्ति प्रभावित हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) : आज छात्रों और कार्यरत जातकों के नौकरी में बदलाव के लिए यह समय शुभ है। कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। क्या न करें- आज स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। जुएं और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें।

मीन (Pisces) : आज व्यावसायिक जीवन पर विशेष ध्यान दें।अपने व्यय पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा आर्थिक मंदी के शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते बनाये रखें। क्या न करें- आज अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें, दूसरे इसका लाभ उठा सकते हैं।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : कर्क राशि वाले... सफलता का ताज आपके सिर पर जरूर सजेगा

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : मकर राशि वालों को... नौकरी में मिलेंगे नए अवसर और व्यापार में होगा लाभ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk