कैसा रहेगा ये साल - इस साल नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधो पर आ सकता है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओ का लाभ मिलेगा। वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा।

Born Today : Poonam Dhillon, Film Actress

दैनिक राशिफल 18 अप्रैल- व्‍यापार को बढ़ाने में सफल होंगे,लेकिन किसी विवाद के कारण धन का नुकसान हो सकता है

मेष (Aries) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज क्रोध की वजह से सम्बंध कमजोर होने का डर भी रहेगा।अत: क्रोध करने से बचें और बात का बतंगड़ न बनाएँ।

वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। क्या न करें - आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें - आज आपकी अपनी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी।

कर्क (Cancer) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा नया माहौल पाएंगे। पैसे का निवेश कर सकते हैं। क्या न करें - आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान पहले से ही रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, शत्रु पक्ष हावी भी हो सकता है।

कन्या (Virgo) : आज कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा और बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है।

दैनिक राशिफल 18 अप्रैल- व्‍यापार को बढ़ाने में सफल होंगे,लेकिन किसी विवाद के कारण धन का नुकसान हो सकता है

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल- खुशियों के साथ आपको मिलेगी व्यक्तिगत पहचान, लेकिन खर्च बढ़ेंगे

आर्थिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल - नौकरी, व्यापार और शेयर बाजार में होगा फायदा या नुकसान, जानिए सबकुछ

तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें - आज विशेष ध्यान रखें नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहे।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी महनत के बाद ही सफलता मिलेगी। क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण धन का नुकसान होने की सम्भवना बन रही है।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें - आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। नए वाहन की खरीद का भी योग है। क्या न करें - आज कोई शत्रु हावी हो सकता है, अत: किसी विवाद में ना पड़ें और सोच-समझकर बोलें। प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।

मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें - आज कहीं पैसा फसने का भी योग है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk