कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। कारोबार में भी इजाफा होगा। रिश्तों के लिहाज से समय थोड़ा कठिन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालें। नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे।

Born Today : Farhan Akhtar, Actor & Director

मेष (Aries) : आज आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों पर न झगड़ें और विवाद करने से बचें। इससे पारिवारिक शांति रहेगी।

वृष (Taurus) : आज इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। क्या न करें- आज जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित हो सकता है। इससे बचे।

दैनिक राशिफल 9 जनवरी: सिंह राशि वाले... अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है

मिथुन (Gemini) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। क्या न करें- आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बैठकर बात करें, समस्याओं का हल निकल जाएगा।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। लाभ के योग है। आर्थिक लाभ के योग है। क्या न करें- आज एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। सोच समझकर आगे बढ़ें।

सिंह (Leo) : व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। क्या न करें- इस समय यदि आप अपनी जमीन आदि बेचना चाहते हैं तो कुछ समय प्रतीक्षा करें।

कन्या (Virgo) : व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे। क्या न करें- आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं अथवा विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लें।

तुला (Libra) : धैर्य के साथ काम करते रहें लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। क्या न करें- आज बचत योजनाओं पर सलाह मशविरा करने के बाद निवेश कर सकते हैं।

दैनिक राशिफल 9 जनवरी: सिंह राशि वाले... अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है

वृश्चिक (Scorpio) : कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। आर्थिक मामले में कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। क्या न करें-आज आपकी पदोन्नति हो सकती है लेकिन इसमें भी बहुत से लोग टांग अड़ाने का काम कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे। क्या न करें-आपको सरकारी अधिकारियों के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) : भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं यानी कि यदि आज आप मेहनत करेंगे तो आर्थिक साधन व रुपया-पैसा जरूर मिलेगा। क्या न करें- आज आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) : आज दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। क्या न करें-धनार्जन होगा। शायद आर्थिक मामलों में निरंतरता न रह पाए.

मीन (Pisces) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। क्या न करें- आज संबंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जनवरी : कुंभ राशि वालों को... भाग्यशाली अवसर और अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे, लेकिन पैसा हाथों से फिसल जाएगा

आर्थिक राशिफल 6 से 12 जनवरी : कर्क राशि वाले... रुके हुए काम बनेंगे, लेकिन पीठ पीछे बात करने वालों से सावधान रहें

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk