कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आपके अपने बहन भाई के साथ संबंध सुधरेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार एवं उद्योग के विस्तार के लिए अधिक खर्च करेंगे। आप भौतिक सुख सुविधा,मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। कार्य को निष्ठा के साथ करें एवं चुनौतियों को स्वीकारें।

Born Today : Darsheel Safary, Film actor

दैनिक राशिफल 9 मार्च : मेष राशि वाले... आज धन की आमद रहेगी,वाहन खरीद का भी योग है,लेकिन अनावश्यक विवादों से बचने की पूरी कोशिश करें

मेष (Aries) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें - आज अनावश्यक विवादों में ना उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक ना पहुंचे।

वृष (Taurus) : आज सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। विदेश जाने के लिए यदि लम्बे समय से तैयारी कर रहें हैं तो इंतजार अब खत्म होगा। क्या न करें - आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेगा अतः थोड़ी सावधानी बरतें। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

दैनिक राशिफल 9 मार्च : मेष राशि वाले... आज धन की आमद रहेगी,वाहन खरीद का भी योग है,लेकिन अनावश्यक विवादों से बचने की पूरी कोशिश करें

मिथुन (Gemini) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्रायें फलदायी होंगी। क्या न करें - आज जीवन साथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।

कर्क (Cancer) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा। परिस्थिति वश घर से दूर जाना पड़ सकता है। क्या न करें - यदि मधुमेह, थॉयरॉइड या ओबेसिटी जैसी समस्या हो तो विशेष ध्यान रखें। अधिक मीठे का सेवन ना करें।

सिंह (Leo) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें - आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और अपने को सोचने का समय दें। कोई भी निर्णय तुरंत ना लें।

कन्या (Virgo) : आज धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगो की संगति मिलेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज शत्रुओं पर हावी होंगे फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। सदैव सजग रहें और किसी छोटी समस्या को लेकर भी तुरंत सतर्क हो जाएं।

तुला (Libra) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। क्या न करें - आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है अतः सावधानी बरतें। काम जरा भी लापरवाही महंगी साबित होगी अतः सावधानी अपेक्षित है।

दैनिक राशिफल 9 मार्च : मेष राशि वाले... आज धन की आमद रहेगी,वाहन खरीद का भी योग है,लेकिन अनावश्यक विवादों से बचने की पूरी कोशिश करें

वृश्चिक (Scorpio) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो अच्छा समय है सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। क्या न करें - इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। बिना वजह के झगड़ों से दूर रहें।

धनु (Sagittarius) : आज आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। क्या न करें - आज अचानक खूब धन मिल जाये इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें। साथ ही बहुत सावधनी बरतें।

मकर (Capricorn) : आज जीवन साथी से सहयोग तथा लाभ की सम्भावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज जीवन साथी के लिए या फिर अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। भाग्य साथ है फिर भी जोखिम ना उठायें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। यात्राएं लाभकारी होंगी। क्या न करें - आज झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से सम्बन्ध तनाव पूर्ण हो सकता है, अतः सोच विचार कर बोलें।

मीन (Pisces) : आज अपने से उच्चस्थ लोगों का साथ और समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बढ़े बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें - आज अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से कुछ नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। मन-बुद्धि को संयत और धैर्य बनाएं रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मार्च : मीन राशि वाले... कड़े परिश्रम से छुट्टी लेने का समय है, परिवार और दोस्तों संग मौज मस्ती का मौका मिलेगा

आर्थिक राशिफल 3 से 9 मार्च : वृश्चिक राशि वाले... अपनी क्षमता से आप अच्छा धन कमा सकते हैं, समय का चक्र जल्द ही आपके अनुकूल हो रहा है

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk