RANCHI: सफ ल होने के सपने हर कोई देखता है, लेकिन सफ ल वही होता है जो उन सपनों को पूरा करने के लिए ईमानदारी और मेहनत से काम करता है और अपना मुकाम खुद बनाता है। सिटी की ऐसी ही 15 शख्सियतों को गुरुवार की शाम होटल कैपिटॉल हिल में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट स्टार ऑफ झारखंड अवार्ड से नवाजा गया। एजुकेशन, मेडिकल, सोसायटी समेत कई अन्य क्षेत्रों में जिन लोगों ने अपनी मेहनत की बदौलत खुद को स्थापित किया है, उन लोगों को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने सम्मानित किया। प्रोग्राम के चीफ गेस्ट झारखंड भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, रांची नगर निगम के सीईओ मनोज कुमार, झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के एमडी मंजूनाथ भजंत्रि व रिम्स के डायरेक्टर डॉ डीके सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर दैनिक जागरण झारखंड के सीनियर मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे। प्रोग्राम के टाइटल स्पॉन्सर इनविक्टस के प्रतिनिधि कनक और को-स्पॉन्सर लीला आईएएस एकेडमी की प्रतिनिधि पल्लवी भी उपस्थित थीं।

अवार्ड से मिलता है मोटिवेशन

मुख्य अतिथि भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि सेल्फ मोटिवेशन से ही लोग अपने रास्ते खुद बनाते हैं। जब इस तरह का सम्मान देकर लोगों का हौसला बढ़ाया जाता है तो उन्हें मोटिवेशन मिलता है। जिन लोगों को भी सम्मान मिलता है वो सम्मान के हकदार खुद होते हैं, सम्मान लेने के लिए उन्होंने कितने संघषरें को पार किया, कितनी मेहनत और ईमानदारी से काम किया तब जाकर उनको सम्मान मिला है। इस सम्मान से मोटिवेट होकर लोगों को अपने काम को और मेहनत और लगन के साथ करके आगे बढ़ने की जरूरत है।

इन को सम्मान देकर हम खुद सम्मानित होते हैं

रांची नगर निगम के सीईओ मनोज कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह आयोजित कर जिन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, वो विकट परिस्थितियों में संघर्ष करके आगे बढ़े हैं। इन जैसे लोगों को सम्मान देकर समाज और हम लोग खुद को भी सम्मानित महसूस करते हैं। ऐसे सम्मान को लोगों को एक अपॉरच्यूनिटी की तरह लेना चाहिए और अपने काम को और बेहतर तरीके से करना चाहिए।

सोसायटी में इनका अहम योगदान

रिम्स के डायरेक्टर डॉ डीके सिंह ने कहा कि जिन लोगों को भी सम्मान मिला है, वो अपने बूते ही सम्मान पाए हैं। बहुत सारे लोग शिक्षा जगत में भी हैं और उन्होंने जिस मेहनत और ईमानदारी से काम किया है, उसी के लिए उनको आज सम्मान दिया गया है। इन लोगों को आज हमलोग सम्मान दे रहे हैं। लेकिन, इसके पीछे के संघर्ष को नहीं देख रहे हैं। यह सम्मान उसी संघर्ष का परिणाम है।

यह आगे बढ़ने का एक प्लेटफॉर्म है

मार्केटिंग बोर्ड के एमडी मंजूनाथ भजंत्रि ने कहा कि इस तरह का सम्मान जिन लोगों को मिल रहा है, यह उनके लिए एक प्लेटफ ार्म है। हम लोग समाज के ऐसे लोगों को बेहतर काम करने के लिए अप्रीशिएट करते हैं। इससे लोगों का हौसला भी बढ़ता है। जो भी लोग सम्मान के हकदार होते हैं वो खुद मेहनत करके सफ ल होते हैं, उसके बाद ही वो सम्मान पाने के हकदार बनते हैं। समाज के ऐसे लोगों को हर व्यक्ति को प्रोत्साहित करने की जरूरत होती है।

इन्हें सम्मानित किया गया

पंकज चटर्जी -निप्स

जीशान मिर्जा-खान एकेडमी

सरोज पाठक-एल्बिडो

एहसान अंसारी -फ्लोरेंस नर्सिंग होम

आस्था किरण-एस्थेटिक्स बुटीक

विकास मौर्य-आईआईपीएस

स्वाति स्मिता बरियार-मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन

डॉ रवि शेखर-रवीश क्लिनिक हॉल

रेणु शर्मा-वेदिका विज्ञान केंद्र

फ ातिमा तबस्सुम- फ ातिमा ग‌र्ल्स स्कूल

मोहम्मद साबिर हुसैन-आईफ ा

डॉ विवेक मोहन

डॉ राजीव

नीरा किशोर सहदेव

अर्चना