आखिरकार सतेंद्र वेडनेसडे को मिल ही गया। वह संडे से लापता था। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि उसको तलाशने में उसी के हाथ का साथ मिला। बदायूं के दुर्जन नगला गांव के सुभाष का शव वेडनेसडे को बदायूं हाइवे किनारे एक नाले से बरामद हुआ। उसका शव पूरा पानी में डूबा था। सिर्फ हाथ पानी से बाहर था। सुभाष के चाचा ने शर्ट देखकर उसके शव की शिनाख्त की।

शहर के एक हॉस्पिटल में वार्ड ब्वॉय 23 साल का सतेंद्र सुभाषनगर के बालाजी मंदिर के पास पत्‍‌नी रेखा, दो वर्षीय बेटी कनक और चाचा राजकुमार के साथ किराए पर रहता था। एम्बुलेंस ड्राइवर राजकुमार ने बताया कि संडे सुबह सतेन्द्र घर से निकला था, लेकिन डयूटी पर नहीं पहुंचा। शाम लगभग चार बजे उनकी सतेन्द्र से फोन पर बात हुई तो उसने चौपुला के पास होने की बात कही। रात नौ बजे तक जब सतेन्द्र घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने फिर फोन किया। उसने कुछ देर में घर आने की बात कही। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।

------------------

डूबने से हुई मौत

बॉक्स :पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। परिजनों ने सतेन्द्र की किसी से रंजिश की बात से साफ इनकार किया है।

आठ फीट गहरा है नाला

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदायूं रोड पर स्थित यह नाला करीब आठ फीट गहरा है। दीपावली से पहले इसकी सफाई भी हुई थी। लेकिन नीचे कीचड़ होने की वजह से यह दलदली हो गया है।