AGRA। थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र स्थित कटरा वजीर खां अंतराम की बगीची के समीप यमुना किनारे पर संडे शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकजुट हो गए थे। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। मृतक की उम्र ब्0 से ब्भ् साल के बीच बताई गई है। वह नीली, पीली पट्टी वाली टीशर्ट व भूरे रंग की पेंट पहने हुए है। शव देखने में ज्यादा पुराना प्रतीत नहीं हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही थी।