AGRA। एत्माउददौला क्षेत्र के नये पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ्राईडे पुलिस ने शव पहचान ख्7 वर्षीय जगवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी रुनकता के रूप में की थी। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए थे। बताया गया है कि युवक शराब का आदी था। सात महीने पहले कर्जा हो जाने से वह क्षेत्र से गायब हो गया था। मौके पर कयास लगाया गया था कि युवक ने आत्महत्या की है। घटनास्थल पर पानी का पाउच व खाने पीने की चीजे थीं। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही मानी जा रही है चूंकि उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे।