- शनिवार सुबह खेत में मिली डेडबॉडी

- कपड़े थे अस्त-व्यस्त, अनहोनी की आशंका

GORAKHPUR: बांसगांव एरिया के घईसरा में शनिवार सुबह खेत में महिला की डेडबॉडी मिली। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बदन के कपड़े अस्त-व्यस्त होने से लोग अनहोनी की आशंका जता रह हैं। बांसगांव पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। महिला के एक परिचित को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

रास्ते में मिले युवकों ने की वारदात

घईसरा में रहने वाली लखिया के पति रमेश की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह लोगों के घरों में चौका-बर्तन कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। चार बच्चों की मां लखिया की गांव के एक युवक स नजदीकी बढ़ गई थी। वह अक्सर महिला की मदद करता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसी युवक ने महिला को फोन करके बुलाया। कुछ देर बाद महिला घर लौटने लगी तो रास्ते में वह वारदात की शिकार हो गई। शनिवार सुबह उसकी डेडबॉडी मिली। पब्लिक की सूचना पर पुलिस ने महिला के परिचित युवक से पूछताछ की। महिला के भाई मंसूरी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लोगों ने बताया कि रात में चार लोग महिला से मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने यह हरकत की है।

वर्जन

डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम में हत्या की वजह सामने आने पर एफआईआर में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

- गिरजेश तिवारी, एसएचओ, बांसगांव