घर पर ऐसे करती हैं बर्ताव
कानपुर। दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीषा में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। आम बहनों की तरह ये भी एक दूसरे की जान हैं। एक दूसरे से लड़ना, झगड़ना, मस्ती करना और कपडे़ शेयर करना इन्हें भी काफी पसंद हैं। दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। अनीषा ने दीपिका की टांग खिंचाई करने के लिए दीपिका को इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक कुत्ते के एक्सप्रेशन के साथ लिखा है 'माई सिस्टर ऐट होम, माई सिस्टर इन पब्लिक'। इस पोस्ट पर अनीषा ने दीपिका को टैग किया तो दीपिका ने भी जवाब में लिखा 'पूरे दिन की कडी़ मेहनत के बाद, मेरी बहन ने मुझे ये भेजा... लव यू'। बॉलीवुड की इन बहनों की बॉन्डिंग वाकई काबिले तारीफ है।


पद्मावत के बाद क्यों नहीं कर रहीं फिल्म
दीपिका आखिरी बार फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। काफी विवादों के बाद फिल्म ने रिलीज हो बॉक्स ऑफिस के कई बडे़ रिकॉर्ड अपने नाम किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पद्मावत के बाद दीपिका पादुकोण ने किसी नई फिल्म में काम करने की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। करीब पांच महीनों से दीपिका ने किसी भी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इस साल इतनी दूरी कर रहीं दीपिका कहीं अपनी शादी की गुपचुप तैयारियों में तो व्यस्त नहीं हैं। बीच में रणवीर सिंह से शादी को लेकर काफी खबरें भी सामने आईं पर अब तक इस बात पर ऑफिशियली कोई खुलासा नहीं किया गया है।


दीपिका नहीं पर रणवीर हैं बिजी
पद्मावत के बाद से दीपिका ने भले ही अपने हाथ कोई प्रोजेक्ट न लिया हो पर रणवीर कपूर ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच किया है। रणवीर सिंह पद्मावत के बाद आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में डांसपरफॉर्मेंस देने वाले थे पर कंधे में लगी चोट के चलते उन्हें डॉक्टरों ने रिहर्ल्सल भी करने से मना कर दिया। इस वजह से वो आईपीएल में डांस परफॉर्मेंस नहीं दे पाए। रणवीर सिंह ने जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' का अपना न्यू लुक भी रिलीज कर दिया है। इसके बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में रणवीर सिंह ने सुपरहीरो की आवाज खुद डब की है। फिल्म ने पहले ही दिन 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। फिल्म में सुपरहीरो की आवाज में रणवीर सिंह को काफी सराहा भी गया है।


इन बॉलीवुड बहिनों में भी है बॉन्डिंग

बॉलीवुड में बहनों की बॉन्डिंग की बात करें तो दीपिका पादुकोण और अनीषा के अलावा कई सेलेब सिस्टर्स हैं जो एक दूसरे की जान हैं। बॉलीवुड की फेमस सिस्टर्स करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बात की जाए तो घर हो या बाहर किसी भी फंग्शन में साथ में पोज देना नहीं भूलतीं। ऐसे ही जाह्नवी, खुशी और अंशुला की बॉन्डिंग भी काफी खास है। तीनों एक दूसरे का ख्याल रखती हैं और अक्सर एक साथ स्पॉट होती हैं। कंगना रनौत और रंगोली की बात करें तो दोनों एक दूसरे की जान हैं। जब सोशल मीडिया पर कंगना को ट्रोल किया जाता है तो कंगना से पहले रंगोली उनके बचाव में उतर आती हैं।

#besties @divya4488 @sneha_ramachander

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Dec 7, 2017 at 12:38am PST


तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk