मुंबई (ब्यूरो): दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद रणवीर सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने के बाद उनकी फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'गली ब्वॉय' वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को रिलीज होगी।

शादी से बाद आम तौर पर अभिनेत्रियां अपने सरनेम साथ पति का सरनेम जोड़ लेती हैं। पिछले साल शादी के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस, सोनम कपूर ने सोनम ए आहूजा कर लिया था। वहीं शादी के बाद दीपिका ने अपना सरनेम नहीं बदला है।

उसकी वजह बताते हुए दीपिका ने कहा है कि इस बारे में उनके और रणबीर के बीच कोई बात नहीं हुई है। यह बात हमारे दिमाग में भी नहीं आई। शायद यह ज्यादा अहम नहीं है। मैंने और रणवीर ने अपनी पहचान स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।'

बहरहाल सरनेम बदले न बदले, दोनों की जोड़ी 'पद्मावत' और 'गोलियों की रास लीला राम लीला' जैसी हिट फिल्म दे चुकी है। शादी के बाद गृहस्थी का आनंद ले रहीं दीपिका जल्द ही एसिड हमले का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही आरंभ होगी।

तो इसलिए रणवीर के 'आंख मारे' गाने से दुखी हैं एआर रहमान, सुना डाली ये बात

पति रणवीर सिंह के साथ '83' में दीपिका ने काम करने से क्यों किया मना, वजह है चौंकाने वाली

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk