कानपुर। आज अयोध्या में सरयू तट पर दीपाेत्सव में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ सरयू के तट पर 3 लाख से अधिक दीपों के दीपोत्सव वाले कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
इस भव्य दीपोत्सव के जरिए एक बड़ा रिकाॅर्ड बनाया जाना है। बीते साल इस कार्यक्रम की शुरुआत में एक लाख 87 हजार दीप जलाए गये थे।
भगवान राम की जन्म भूमि में होने वाले इस खास आयोजन की वजह से अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हैं।
यहां सभी मंदिर एलईडी की खूबसूरत झालरों से जगमगा रहे हैं। इससे इनकी खूबसरती देखते ही बनती हैं।
इसके साथ ही यहां पर सरयू तट के अलावा दूसरे अन्य तटों को भी अच्छे से सजाया गया है।
अयोध्या नगरी दूधिया रोशनी से नहाई है। इसकी वजह से रात को भी दिन होने का अहसास हो रहा है।
वहीं यहां पर रामलीला अादि का अयोजन हो रहा है। इसके लिए दूर-दूर से कलाकार आए हुए हैं।
कलाकार यहां पारंपरिक परिधानों में सजधज कर अपनी कलाओं से लोगों का मनमोह रहे हैं।
दीपों से जगमग होगी रामनगरी अयोध्या
National News inextlive from India News Desk