-महिला को एक सप्ताह से आ रहा बुखार 32 हजार बची प्लेटलेट्स

BAREILLY :

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के डेंगू वार्ड में डेंगू संदिग्ध महिला को एडमिट किया गया है। महिला को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। परिजन उसका निजी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। मंडे को जब महिला की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया है। हॉस्पिटल ने महिला का डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजा है। वहीं हॉस्पिटल में बच्चा वार्ड में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए महिला की नई बिल्डिंग में एक बच्चा वार्ड बनाया गया है।

घर में सभी का आ रहा बुखार

शहर के मोहल्ला मलूकपुर निकट गंगा महारानी मंदिर के पास रहने वाली महिला ने बताया कि उसे सात दिन से बुखार आ रहा है। पति मेडिकल संचालक है। उसके साथ पति बेटा और बेटी को भी बुखार आ गया था। सभी ने प्राइवेट हॉस्पिटल से दवा ली तो सभी ठीक हो गए। लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई तो वहां पर डेंगू संदिग्ध बताया और बताया कि 32 हजार ही प्लेटलेट्स बची है। जिससे घबराए परिजनों ने महिला को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर्स ने महिला को डेंगू संदिग्ध मानते हुए डेंगू वार्ड में एडमिट कर लिया है। जिसके बाद महिला का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।

घर के आसपास है गंदगी

महिला के पति ने बताया कि वह मेडिकल संचालक है। उनके मोहल्ले में गंदगी अधिक है जिसके चलते मच्छरों को प्रकोप भी अधिक है। सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं और बुखार के ग्रसित हो रहें है।

22 बेड का नया बच्चा वार्ड

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एक बेड पर दो बच्चों को एडमिट करने के बाद भी जगह नहीं बची। बच्चों की संख्या और बढ़ती जा रही थी। जिस पर सीएमएस ने महिला वार्ड के फ‌र्स्ट फ्लोर पर एक 22 बेड का बच्चा वार्ड बना दिया है।