कानपुर। दिवाली से पहले धनतेरस की बहुत अहमियत है, इस दिन ही लोग पूजन के लिए भगवान की मूर्तियां, ज्वैलरी और घर का तमाम सामान आदि खरीदते हैं। ऐसे में आज के दिन झाड़ू से लेकर लकड़ी के सामान समेत कई चीजों को खरीदने के प्रति अजीब मान्यताएं हैं। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से क्या वाकई आपको लाभ होगा या हानि, पंडित विजय त्रिपाठी और आचार्य ऋषि द्विवेदी से जानिए पूरा सच...

धनतेरस 2018 : झाड़ू,सम्‍पत्ति या लकड़ी का सामान खरीदने से आपको लाभ होगा या हानि? खरीदने से पहले जानिए सबकुछ

सवाल : धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए?
जवाब : धनतेरस पर्व भगवान भगवान धन्वंतरि के पूजन के लिए जाना जाता है। इसके अगले ही दिन नरक चौदस होने के कारण धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना और उससे घर या दुकान की सफाई करना बड़ा शुभ माना जाता है। आज के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए इसको लेकर कोई विशेष नियम नहीं है। आप अपनी आवश्यकतानुसार एक या अधिक झाड़ू खरीद सकते हैं।

धनतेरस 2018 : झाड़ू,सम्‍पत्ति या लकड़ी का सामान खरीदने से आपको लाभ होगा या हानि? खरीदने से पहले जानिए सबकुछ

सवाल : क्या धनतेरस के दिन फ्लैट/संपत्ति खरीदनी चाहिए?
जवाब : धनतेरस पर मकान, फ्लैट या अन्य दूसरी संपत्ति खरीद सकते हैं। ऐसा करने के लिए धनतेरस पर विशेष मुहूर्त भी देखा जा सकता है।

सवाल : क्या धनतेरस के दिन घर में नए मंदिर की स्थापना कर सकते हैं?
जवाब : बिल्कुल नहीं। धनतेरस और दिवाली कार्तिक कृष्ण पक्ष में होने के कारण इस दौरान घर या बाहर किसी नए मंदिर की स्थापना या उद्घाटन नहीं होना चाहिए। इसके अलावा नरक चौदस पर मंदिर स्थापना का कोई विधान नहीं है।

धनतेरस 2018 : झाड़ू,सम्‍पत्ति या लकड़ी का सामान खरीदने से आपको लाभ होगा या हानि? खरीदने से पहले जानिए सबकुछ

सवाल : क्या धनतेरस के दिन लकड़ी का सामान घर लाना चाहिए?
जवाब : धनतेरस पर यूं तो धातु के सामान और सोना चांदी खरीदने का विशेष महत्व है, लेकिन आप इस दिन घर या ऑफिस के लिए लकड़ी का फर्नीचर या अन्य सामान खरीद सकते हैं।

मंगल और गुरु के संयोग से सभी के लिए विशेष फलदायी रहेगा धनतेरस

धनतेरस 2018 : प्रथम पूजनीय श्री गणेश की श्रेष्ठ प्रतिमा कैसी हो? घर लानें से पहले जानें जरूर