फिल्म का ट्रेलर देख आंखे हो जाएंगी नम
कानपुर।
फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक को बडे़ पर्दे पर फिर से एक बार जीवित कर दिया है। दिलजीत संदीप सिंह के गेटअप में बिल्कुल उनकी कॉपी लग रहे हैं। वहीं तापसी पन्नू भी ट्रेलर के कई सीन में हॉकी खेलती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में संदीप सिंह की जिंदगी से जुडे़ हर पहलू को छूने की कोशिश की गई है। संदीप की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आता है जब वो बिना व्हीलचेयर के एक जगह से दूसरी जगह तक जा भी नहीं सकते। उस वक्त में भी संदीप ने हॉकी खेलने का जज्बा नहीं छोडा़। फिल्म के ट्रेलर की टैग लाइन काफी पसंद की जा रही है 'चैम्पियन मरा और लेजेंड जिंदा हुआ।'
रियल लाइफ पर बनी दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' का ट्रेलर देख कर आंखे हो जाएंगी नम,मिलें हैं इतने व्यूज
जब व्हीलचेयर बनी  संदीप सिंह का सहारा
संदीप सिंह अपने समय के ऐसे हॉकी प्लेयर्स में से हैं जिन्होंने हॉकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। संदीप को उनके बेहतरीन हॉकी खेल के प्रदर्शन और उनकी शानदार स्पीड की वजह से 'फ्लिकर सिंह' भी कहा जाता है। मालूम हो कि संदीप सिंह को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग फ्लिकर माना जाता है। ये 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ड्रैग फ्लिक करते थे। हॉकी प्लेयर संदीप 'कमबैक किंग' के नाम से भी मशहूर हैं।
रियल लाइफ पर बनी दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' का ट्रेलर देख कर आंखे हो जाएंगी नम,मिलें हैं इतने व्यूज
13 जुलाई को होगी रिलीज
शाद अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। ट्रेलर रिलीज के कुछ घंटों तक तो ये यूट्यूब पर टॉप तीन में ट्रेंड कर रही थी। 'सूरमा' के ऑफिशियल ट्रेलर को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में तापसी पन्नू उनकी लव क्रश हैं जो उन्हें हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करती हैं। फिल्म 13 जुलाई, 2018 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है।


अनुष्का समेत इन 10 फेमस एक्ट्रेसेज के ये हैं असली चेहरे, आप भी देखें

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk