गोला में प्राईवेट प्रैक्टिस करती हैं डॉ। रुचि त्रिपाठी

मरीजों को देखकर गोला से बड़हलगंज जा रहरी थी डा। रुचि

Barahalganj :

बडहलगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआपार चौराहे के पास एक चिकित्सक की कार फिसल कर खेत में पलट गई। जिससे कार ड्राइव करके बड़हलगंज अपने आवास आ रही चिकित्सक घायल हो गई। कार में उनके साथ उनकी एक स्टॉफ भी थी। उसे भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। कार का फाटक खोलकर डॉक्टर और उनके स्टॉफ को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने दूसरी गाड़ी से घायलों में बड़हलगंज भेजवाया जहां एक निजी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों की छ़ुट्टी कर दी।

गोला में प्रैक्टिस करती हैं डा। रुचि

हादसे में घायल डॉ। रुचि त्रिपाठी देवरिया जिले के छपरा रुद्रपुर की रहने वाली हैं। वह बडहलगंज में आवास बनवाकर के रहती हैं। गोला में प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। डॉ। रुचि त्रिपाठी अपने निजी कार से गोला से बडहलगंज जा रही थी। वह गाड़ी खुद ड्राइव कर रही थी। जब महुआपार के करीब पहुंचे तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक के किनारे गढ्ढे मे गिर के पलट गयी। राहगीरों की मदद से उन्हें गाडी से निकाला गया .खतरे से बाहर है। उनकी स्टाफ पूनम भी थी। जिन्हे हल्की चोट आयी है।

बारिश में संभल के चलाएं वाहन

बारिश में सड़कों के गीले हो जाने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इन दिनों आम दिनों से ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। ब्रेक और का संतुलन बिगड़ जाने के कारण तो हादसे होते ही हैं। ज्यादा होने से मिट्टी या कंकड़ आ जाने पर खतरनाक हादसे में होते हैं। हाल के दिनों बारिश के सड़क गिली होने से कई छोटे बड़े वाहनों से दुर्घटनाएं हुई हैं।