- टेकवार चौराहे पर 300 मीटर एरिया में लगा पानी

- दिन भर गिरते रहे पैदल और बाइक सवार राहगीर

BANSGAON: मानसून की पहली बारिश से ही खजनी थाना क्षेत्र के टेकवार चौराहे की नालियों की सफाई की पोल खुल गई। शनिवार को हुई बारिश से चौराहा स्थित स्टेट बैंक टेकवार से लेकर अशोक गुप्ता के घर तक लगभग 300 मीटर तक भारी जल जमाव हो गया। पानी लग जाने के कारण के करण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। घुटने तक पानी होने के बाद सड़क में गड्ढा होने के कारण पैदल और बाइक सवार पूरे दिन गिरते दिखे।

घरों में घुस गया पानी

जनप्रतिनिधियो और प्रशासनिक अधिकारियो के लापरवाही के चलते टेकवार चैराहे पर पहली ही बारिश मे भारी जल जमाव हो गया। पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना ही पड़ रहा है। चौराहे के आसपास के घरों में भी पानी घुस गया है। जिससे आम लोगों के घरों में बदबूदार व कीचड़ युक्त पानी खाने पीने के सामानों को भी खराब कर रहा है।

टालते रहे अधिकारी

टेकवार प्रधान पति संतोष राम तिवारी का कहना है की हमने कई बार इस समस्या को बीडीओ बासगांव और अन्य जिम्मेदार अधिकारियो से लिखित व मौखिक रूप से बताया था। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं से क्या मतलब वे बार बार इसे टालते रहे आज चौराहे पर भारी जल जमाव है।

अनियोजित विकास होगा तो लोगों को दिक्कत होगी ही। अपने लाभ के चक्कर में कुछ लोगो ने नालिया पाट लीं है फिर भी हम दिखवाते है।

गोपीनाथ पाठक, बीडीओ बासगांव