- मानसून के आगमन के बाद नगर निगम शुरू कराया काम

- यह कार्य मानसून के समय भी करेंगी परेशान और बाद में भी रूलाएंगी

GORAKHPUR:

मानसून के आगमन की चर्चा के बाद शहर में नगर निगम द्वारा शुरू कराए गए निर्माण कार्य पब्लिक को हलकान करने वाले हैं। वहीं नगर निगम युद्ध स्तर पर नाले और नालियों की सफाई का भी कार्य शुरू करने जा रहा है। लालडिग्गी से मदरसा चौराहा जाने वाले रास्ते पर शनिवार की बारिश के कारण कम से कम चार फीट तक पानी लगा रहा। यह कार्य पिछले छह माह से स्वीकृत था, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ठेकेदार द्वारा यह कार्य 15 जून के लगभग शुरू कराया गया, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन की तिथि ही 15 जून है। यही हाल कूड़ाघाट में नाली निर्माण का है। गर्मी से शुरू हुआ यह कार्य मानसून के आगमन तक चल रहा है।

बारिश के समय और बाद में पब्लिक होगी परेशान

नगर निगम द्वारा कराए जा रहे यह निर्माण कार्य पब्लिक के लिए मुसीबत खड़ी करने वाली है। क्योंकि बारिश के समय अधूरे निर्माण कार्य के लिए जल जमाव अधिक होगा और रोड के किनारे कीचड़ भी फैलेगा, जबकि बारिश के समय किया गया, निर्माण कार्य जल्द टूट जाएगा, जिसके कारण सुविधा देने के लिए हुए निर्माण कार्य और हालत खराब करेंगे। बारिश के मौसम में हुए सड़क निर्माण जल जमाव होते ही टूटने लगते हैं। ऐसे में बारिश के पहले गडढों में चलने के लिए मजबूर पब्लिक बारिश के बाद भी उन्हीं गड्ढों में चलने के लिए मजबूर होती है।