आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र बल्केश्वर में शनिवार की रात ऑटो में चालक शराब पी रहा था। उसी दौरान ऑटो में आग लग गई। चालक को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

शराब ने पकड़ी आग

राधा नगर निवासी संजय पुत्र राम सेवक ऑटो चलाता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात साढे नौ बजे वह बाईपास रोड पर ऑटो के अंदर शराब पी रहा था। उसने बीड़ी सुलगाई। शराब पीते-पीते वह सो गया। शराब वहां पर गिर गई थी। बीड़ी की आग ने शराब को पकड़ लिया। इसके बाद ऑटो जल गया। ऑटो में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। उसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक दो भाई चार बहन हैं। सभी अविवाहित हैं।