RANCHI: कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति पिंजरापोल, गौशाला हरमू रोड इस वर्ष 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भव्य दुर्गा पूजा करने की तैयारी है। पहली बार मां दुर्गा की 40 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है, जो श्रद्धालुओं को लुभाएगी। पंडाल का भूमि पूजन तीन सितंबर को ही हुआ है और लगभग 18 कारीगर दिन-रात पंडाल बनाने में जुटे हुए हैं। कुल अनुमानित लागत 9 लाख रुपए है। इसमें 6 लाख की सिर्फ प्रतिमा होगी और तीन लाख पंडाल निर्माण में खर्च होगा। यह जानकारी समिति के शैलेंद्र व सुरेंद्र यादव ने दी।

सुरेंद्र यादव बने अध्यक्ष

इससे पहले समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सचिव मिनी सिंह, पवन मुरारका व अलोक सिंह, संरक्षक दिवा शंकर ओझा, अंकित वर्मा, आशुतोष भदानी व गौरव शर्मा, संयोजक एकांश कुमार व साकेत भदानी, उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, श्वेताभ कुमार, आशुतोष ओझा, आनंद शर्मा व प्रतिक शर्मा, कोषाध्यक्ष समीर सागर, सुमित सिंह, सागर कुमार, विमल मुरारका व मुन्ना शर्मा, पूजा प्रभारी भोलानाथ ओझा, निशांत निलय, राजेश शर्मा व नितेश ओझा, संगठन मंत्री रोहित सिंह व पिंटू सिंह, प्रचार मंत्री मनदीप वर्मा, सागर विश्वनाथ, प्रभाकर ओझा व पप्पू यादव, मंत्री तुषार वढेर, मिनांक सिंह, सचिन सिन्हा, गौतम झा, लालू शर्मा व श्रेयांश ओझा बनाए गए।