सुबह ही निबटा लें सभी काम

अपने सभी रूटीन वर्क सुबह दस बजे से पहले निपटा लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़े। दरअसल, आज साउथ सिटी के दर्जनों इलाकों में सुबह दस बजे के बाद पॉवर सप्लाई डिस्टर्ब हो जाएगी। हो सकता है कि घंटों लाइट के दर्शन ना हों। कल्याणी देवी पॉवर सब स्टेशन पर पैनल चेंज करने को लेकर यह प्रॉब्लम क्रिएट होगी। इसलिए, बी केयरफुल, थोड़ी सी समझदारी आपको ढेरों मुसीबतों से बचा सकती है।

क्या है मामला?

सैटरडे मॉर्निंग दस बजे से कल्याणी देवी पॉवर सब स्टेशन पर स्टार्ट होने वाला पैनल चेंजिंग का काम अगले 24 घंटो तक चलेगा। इस दौरान इससे जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पॉवर सप्लाई बाधित रहेगी। इन इलाकों में लगातार रोस्टिंग भी होगी। हो सकता है घंटों लाइट ही ना आए। मई-जून में पैनल खराब हो जाने की वजह से इन इलाकों के लोगों को काफी मुसीबतें उठानी पड़ी थीं। इसके बाद पैनल को बनवाने भेजा गया था और बदले में तब से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए पॉवर सप्लाई की जा रही है। इससे आए दिन ओवर लोड की प्रॉब्लम भी क्रिएट होती है। फिलहाल अब पॉवर कारपोरेशन परमानेंटली इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने जा रहा है। इसीलिए आज नया पैनल लगाकर सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

प्रभावित होंगे ये इलाके

24 घंटे तक दर्जनभर से अधिक मोहल्लों में प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है। इनमें मीरापुर, पटेल नगर, अटाला, कल्याणी देवी, रानी मंडी, सदियापुर, दरियाबाद, हर्षवद्र्धन नगर सहित कई इलाके शामिल हैं। पॉवर सप्लाई बाधित होने की वजह से पानी की कमी से भी लोगों को जूझना पड़ सकता है।

शुरू हो गया माघ मेले का काम

जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले के मद्देनजर पॉवर कारपोरेशन ने फ्राइडे से अपना काम स्टार्ट कर दिया। जिसका इनॉगरेशन चीफ इंजीनियर एके सिंह ने परेड ग्राउंड पर किया। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अबाधित पॉवर सप्लाई देने के लिए 17 अस्थाई बिजली घर, पांच मोबाइल ट्राली, 13 जनरेटर सेट, दस हजार लाइट और 30 हाईमास्ट लगाए जाएंगे। इसके अलावा 25 किमी लंबी 11 केवी की लाइन और 280 किमी लंबी एलटी लाइन मेला एरिया में बिछाई जानी है। सभी काम 25 दिसंबर से पहले निपटा लिए जाएंगे।