चुनाव के आखिरी दौर में मैक्रों से जुड़े कुछ ईमेल भी सार्वजनिक हुए

फ्रांस के 39 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों ने बीते साल राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। फ्रांस्वा ओलांद सरकार में वित्त मंत्री रह चुके मैक्रों चुनाव के समय काफी चर्चा में रहे थे। खबरों की मानें तो उनके प्रतिद्वंदी दक्षिणपंथी नेता मरी ल पेन ने उन्हें हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खास बात तो यह है कि चुनाव के आखिरी दौर में मैक्रों से जुड़े कुछ ईमेल भी सार्वजनिक हुए। हालांकि इस दौरान जनता ने इमैनुएल मैक्रों पर भरोसा किया और मैक्रों को 66.06 प्रतिशत वोट मिले थे।

हैंडसम लुक के लि‍ए लाखों खर्च कर देते हैं फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,उन्‍हें बाय कहने से पहले जानें उनकी ये 5 बातें

फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के होने की वजह से सुर्खियों में

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी उम्र को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। वह फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के तौर पर देखे जाते हैं। यह मात्र पांच साल के राजनीतिक करियर में इतिहास रचते हुए राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं। चुनाव में इन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी समर्थन मिला हुआ है। खास बात तो यह है कि मैक्रों शुरुआत से ही होनहार रहे हैं। इमैनुएल फ्रांस में टेक स्टार्टअप मूवमेंट के चैंपियन के साथ इंवेस्टमेंट बैंकर और अर्थव्यवस्था के मंत्री भी रहे।

हैंडसम लुक के लि‍ए लाखों खर्च कर देते हैं फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,उन्‍हें बाय कहने से पहले जानें उनकी ये 5 बातें

मैक्रों ने 90 दिनों में 19 लाख रुपये से ज्यादा लुक पर खर्च किए

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बीते साल अपने हैंडसम लुक पर खर्च को लेकर चर्चा में रहे। फ्रांस की एक मैगजीन ने देश के राष्ट्रपति द्वारा पिछले 3 महीने में खुद के मेकअप पर किए गए खर्च को लेकर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रों ने 90 दिनों में 19 लाख 81 हजार रुपये से ज्यादा सिर्फ अपने मेकअप पर खर्च किए हैं। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद मैक्रों आलोचनाओं में घिर गए हैं। ली पॉइंट मैगजीन में छपी इस रिपोर्ट की राष्ट्रपति भवन ने भी पुष्टि कर दी थी।

हैंडसम लुक के लि‍ए लाखों खर्च कर देते हैं फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,उन्‍हें बाय कहने से पहले जानें उनकी ये 5 बातें

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी प्रेम कहानी को लेकर भी चर्चा में रहें

फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी प्रेम कहानी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहें। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को महज 17 वर्ष की उम्र में उन्हें 25 साल बड़ी अपनी टीचर ब्रिगिट से प्यार हो गया था। तीन बच्चों की मां ब्रिगिट एक ड्रामा क्लब चलाती थीं। मैक्रों के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन 2007 में दोनों ने शादी कर ली। मैक्रों ने सार्वजनिक तौर पर हमेशा कहा कि वह ब्रिगिट से अपने रिश्ते को कभी छुपाएंगे नहीं। राजनीति में अपने उत्थान का श्रेय वह ब्रिगिट को ही देते हैं।

हैंडसम लुक के लि‍ए लाखों खर्च कर देते हैं फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,उन्‍हें बाय कहने से पहले जानें उनकी ये 5 बातें

इमैनुएल मैक्रों ने डॉक्टर माता-पिता से हटकर चुना अपना करियर

इमैनुएल मैक्रों का जन्म 21 दिसंबर, 1977 को उत्तरी फ्रांस में ऐम्ये के पिकडी शहर में हुआ था। वह अपने करियर को चुनने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। इमैनुएल मैक्रों ने अपने माता-पिता से अलग हटकर करियर बनाया। इनके पैरेंर डॉक्टर थे। इमैनुएल मैक्रों की शुरुअती पढाई पिकडी के ला प्रॉविडेंस जेसूट स्कूल में हुई। इसके बाद इमैनुएल मैक्रों पैरिस आ गए। यहां उन्होंने स्नातक डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा मैंक्रो सिविल सर्विस और राजनीति की भी पढ़ाई पूरी की थी।

हैंडसम लुक के लि‍ए लाखों खर्च कर देते हैं फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,उन्‍हें बाय कहने से पहले जानें उनकी ये 5 बातेंफ्रांस के राष्ट्रपति आज वाराणसी में करेंगे नौका विहार, PM मोदी संग इन कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

National News inextlive from India News Desk