-महिला के चीखने पर आरोपी रेलकर्मी हो गया फरार

-पीडि़त वृद्ध महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

मुगलसराय : अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कालोनी में 63 वर्षीय एक महिला ने 45 वर्षीय रेलकर्मी पर शुक्रवार को छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने खुद को कमरे में बंद किए जाने की बात भी कही। मामले की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई और रेलकर्मी फरार हो गया। महिला ने थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।

विरोध करने पर पीटा

मुगलचक की ¨चता देवी (काल्पनिक नाम) कालोनी में कई घरों में उपली पाथने का काम करती है। उनका आरोप है कि क्वार्टर संख्या 1523 ए में रहने वाले जेबी ठाकुर ने उपली की मांग करते हुए बुलाया। इसके बाद उसने रूम साफ करने की बात कही। रूम साफ करने के दौरान ही उसने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की जिससे उसका कपड़ा फट गया। इसके बाद महिला के चीखने पर रेलकर्मी आवास में ताला लगाकर फरार हो गया। हालांकि वहां जुटे लोगों ने उसकी खोज में उसके आवास का दरवाजा भी तोड़ दिया पर वह उसमें नहीं था। उसके घर के लोग गांव गए हुए हैं

इस संबंध में थानाध्यक्ष अलीनगर विनोद यादव ने बताया कि उपली मांगने से विवाद शुरू हुआ था। महिला के तहरीर अनुसार रेलकर्मी ने उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ भी की थी। उसी को ध्यान में रखते हुए छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।