- पिपराईच के रमवापुर की घटना

- शॉप पर छापेमारी से मचा हड़कंप

- 1766 अलग-अलग ब्रांड की नकली का पव्वा बरामद ,एक अरेस्ट

GORAKHPUR: पिपराईच एरिया के रमवापुर में ट्यूज्डे को अबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने देशी शराब की शॉप पर छापा मारा। इस बड़ी मात्रा में नकली शराब अरामद हुई। पुलिस ने मुनीम विष्णु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए।

अधिक रकम कमाने की चाह

पिपराईच के रमवापुर में देशी शराब की शॉप पर नकली दारू को खेल काफी दिनों से चला रहा था। ट्यूज्डे को मुखबिर की सूचना पर अबकारी अधिकारी और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच का शाँप पर छापेमारी की। इसी दौरान 1766 नकली लैंला, झूम, मिस्टर लाइन, बिडिंज ब्रांड पव्वा और बिक्री का 3195 रुपये बरामद किया। इसमें 1830 पव्वा असली था। इस मामले में मुनीम विष्णे यादव को पकड़ लिया गया। पिपराईच लखेसरा निवासी शॉप ओनर राम गोपाल सिंह, कुशीनगर जिले के मंसूरगंज निवासी मुनीम सुरेंद्र जायसवाल और महराजगंज के लाल मुनि फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

महराजगंज जिले में नकली शराब कहीं बनाई जा रही है। वहीं दारू को सप्लाई भी किया जा रहा है। पता नहीं चल पा रहा है। टीम पूरी तरह से लगी है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

सदानंद चौरसिया, अबकारी अधिकारी