-पेड़ से लटका मिला किशोर ऋषि कुमार का शव

॥नर््ढ्ढक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन् : बड़ी चाची के साथ पिता के अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर की हत्या कर शव को बड़हर के पेड़ पर टांग दिया गया। महुआ पुलिस ने मृतक के पिता, चाची और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। मृतक 14 वर्षीय ऋषि कुमार सैदपुर मोहम्मदपुर के मनोज राय का पुत्र था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। शनिवार की सुबह शव मिलते ही जुटे ग्रामीणों ने उसकी चाची की जमकर धुनाई कर दी। महुआ थाना के बिलंदपुर पंचायत के सैदपुर मोहम्मदपुर के मनोज राय का अवैध संबंध बड़ी भाभी उषा देवी के साथ कई वर्षो से है। शुरू में दोनों के बीच के संबंध का विरोध किया लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो घर वाले खामोश हो गए.ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण मनोज की पत्नी कई महीने से मायके में रह रही हैं।

पिता, चाची और चचेरे भाई अरेस्ट

14 वर्षीय ऋषि अपने पिता मनोज के साथ घर में रहता था। जब ऋषि ने पिता के अवैध संबंध का विरोध किया तो पहले मारपीट की, जब खामोश नहीं हुआ तो ऋषि की हत्या कर दी। इसे दूसरा रूप देने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से शव को टांग दिया। शनिवार की सुबह शव दिखते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। महुआ थाने के अवर निरीक्षक अंबुज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और पेड़ से शव नीचे उतारा। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मनोज का अवैध संबंध बड़ी भाभी उषा के साथ है जिस कारण ऋषि की हत्या की गई है। मनोज, उषा देवी और चचेरे भाई अजय राय को गिरफ्तार कर थाने ले आई।