न्क्त्रन् : भोजपुर के अगिआव बाजार थाना के कुकुरहां में बुधवार की रात किसान की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। इसके बाद नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को आहर किनारे फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह कुकुरहां गांव के पास सड़क किनारे से मारे गए किसान का शव बरामद किया। इधर, घटना से आक्रोशित किसान शव के साथ सड़क पर उतर गए। जिसके बाद धनगाई थाना के बजरंग चौक के पास शव के साथ आरा-मोहनियां एनएच-30 को जाम कर दिया। जिससे हाइवे पर परिचालन अवरूद्ध हो गया। बाद में पुलिस प्रशासन के प्रयास से सड़क जाम हटाया गया।

पुरानी दुश्मनी में ले ली जान

मृतक नंदजी सिंह (50वर्ष) कुकुरहां गांव निवासी चन्द्रमा सिंह के पुत्र था। हत्या का वजह पूर्व दुश्मनी बताया जा रहा है। इसे लेकर मृतक के पिता ने तीन के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मारे गए किसान के दाहिने आंख, बायें कनपट्टी के नीचे जख्म के निशान पाए गए थे। इसके अलावा नाक,मुंह व कान से खून बह रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि कुकुरहां गांव निवासी किसान नंदजी सिंह बुधवार की रात दस बजे घर से खाना खाकर खेत पटवन करने निकले थे। इस बीच बधार में पूर्व से घात लगाए आरोपियों ने पहले किसान की लाठी-डंडे से बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी। इसके बाद किसी नुकीले हथियार से वार कर जान ले ली।

तीन आरोपियों पर एफआईआर

इधर, मारे गए नंदजी सिंह के पिता चन्द्रमा सिंह ने अगिआव बाजार थाना में जो.एफआईआर दर्ज कराया है, उसमें गांव के स्व। शंकर दयाल यादव के पुत्र मुकेश, राकेश यादव एवं ददन यादव के पुत्र ¨वध्याचल यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार है। घटना के बाद दो गुटों में तनाव गहरा गया है।