ranchi@inext.co.in

GODDA : बसंतराय के कोरियाना में गेरुआ नदी के किनारे गुरुवार को मिले शव की पहचान हो गई है। यह शव बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के टेटनी गांव की नीलू भारती उर्फ पूजा का है। अंतरजातीय विवाह करने से नाराज पिता मकेश्वर मंडल ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मकेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। नीलू गर्भवती थी। बताते हैं कि नीलू गांव के ही सूरज पासवान से प्यार करती थी। 2015 में उसने सूरज से अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था। उस समय वह नाबालिग थी। लड़की के पिता ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लड़की को पटना के गायघाट स्थित रिमांड होम तथा लड़के को जेल भेज दिया था। नीलू तीन साल 20 दिन तक रिमांड होम में रही। बालिग होने पर ढाई माह पूर्व उसे वहां से छोड़ दिया गया था। तब उसने उसने पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई। उधर, सूरज पासवान भी जमानत पर जेल से छूट कर आ गया था। दोनों साथ रहने लगे। सूरज ने बताया कि छह फरवरी को ससुर मकेश्वर मंडल, सास रेणु देवी, साला राजेश मंडल व प्रभात मंडल सहित चार और लोग  आए उसके घर आए थे। वे लोग नीलू को जबरन ले गए थे। इसकी सूचना उसी दिन उसने रजौन पुलिस को दी थी। शुक्रवार को समाचार पत्र में खबर पढ़ी कि एक शव मिला है। इसकी जानकारी पुलिस को दी और परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा। वहां देखा कि शव उसकी पत्नी नीलू का था। सूरज के अनुसार उसके ससुर व अन्य लोगों ने ही नीलू की हत्या की है। रजौन पुलिस ने गुरुवार को ही लड़की के पिता को पकड़ लिया था। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गर्भवती थी नीलू, फिर भी नहीं पसीजा बाप का कलेजा

सूरज को दुख इस बात का है कि नीलू के साथ कुछ वर्ष भी नहीं रह सका। वह जेल में रहा जबकि नीलू को रिमांड होम में रहना पड़ा। पढ़ाई के दौरान दोनों नजदीक आए थे। अलग-अलग जाति की होने के कारण नीलू के परिजनों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं किया था। नीलू ने मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद भागकर शादी करने का फैसला लिया। सूरज ने बताया कि नीलू गर्भवती थी। इसके बावजूद उसके बाप का कलेजा नहीं पसीजा।

कुदाल से काटा और सिर कुचल दिया

कोरियाना गांव के पास गुरुवार की सुबह शव मिला था। कुदाल से काटकर उसकी हत्या की गई थी। सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। बसंतराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया था। पहचान सूरज ने की थी।

मायावती मुश्किल में, CJI बोले हाथियों और अपनी मूर्तियों पर खर्च पैसे सरकारी खजाने में जमा करें

Crime News inextlive from Crime News Desk