-बिना ब्लड लॉस के निकाले जा सकेंगे ट्यूमर

केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी में अत्याधुनिक लेजर मशीनों की सुविधा

LUCKNOW: चेहरे की झुर्रियां, दाग धब्बे, मुंहासे या जलने के कारण खराब स्किन को अब सेकेंड्स में ठीक किया जा सकेगा। बड़े ट्यूमर को भी बिना ब्लीडिंग के सर्जरी कर हटाया जा सकेगा। यह सब केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में संभव होगा। इसके लिए शनिवार को लेजर सुईट का शुभारंभ किया गया। जिसमें विश्व की अत्याधुनिक सीओ2 लेजर सहित अन्य लेजर मशीनों को लगाया गया है।

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी प्रो। एके सिंह ने बताया कि अब अलग अलग समस्याओं के लिए अलग मशीने उपलब्ध हैं। इनसे मरीजों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जा सकेंगी। आग से जलने या एसिड बर्न पीडि़तों की स्किन को इन लेजर मशीनों से सुधारा जा सकेगा। मुंहासे जैसी समस्याएं सेकेंड्स में दूर की जा सकेंगी। चेहरे पर निखार होगा। सबसे बड़ा फायदा सर्जरी या ट्यूमर की सर्जरी में बिना ब्लीडिंग के ही सर्जरी की जा सकेगी। अब तक ऐसी सर्जरी में कई यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ती थी, लेकिन अब लेजर से सर्जरी करने पर ये सब नहीं होगा। शनिवार को वीसी प्रो। एमएलबी भट्ट और डॉ। श्रीरंग पंडित ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ। श्रीरंग पंडित ने 9 मरीजों की लेजर सर्जरी कर रेजीडेंट व अन्य डॉक्टर्स को ट्रेनिंग भी दी।