पब्लिक पकड़कर जमकर धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले

ALLAHABAD: कीडगंज एरिया में एक शोहदे ने छात्रा से छेड़खानी की तो पब्लिक ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई। बाद में मो। अकबर नामक शोहदे को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

स्कूटी पर जबरन बैठाने की कोशिश

कीडगंज नई बस्ती की निवासी छात्रा नौंवी में पढ़ती है। वह रोज की तरह पैदल ही स्कूल के लिए निकली। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि खलासी लाइन का मो। अकबर पीछा करते हुए पहुंच गया और छात्रा को जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाने का प्रयास करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग जुट गए और अकबर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी कीडगंज पुलिस को दी। एसओ राज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत कराकर अकबर को अपनी गिरफ्त में लिया।