- 15 नकाबपोशों में से पांच आरोपियों के पास थे तमंचे

- कांच के दरवाजे में लगी कई गोलियां, मचा हड़कंप

भगवानपुर, एक कॉम्प्लेक्स स्थित रेस्टोरेंट में नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट के ग्लास डोर में कई गोली लगी हैं। करीब 15 नकाबपोश रेस्टोरेंट के पास पहुंचे जिनमें से पांच के हाथ में तमंचे लहरा रहे थे। करीब पांच राउंड फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही कॉम्प्लेक्स में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद को इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

15 नकाबपोश रेस्टोरेंट के पास धमके

भगवानपुर कस्बे से सटे शाहपुर में सम्राट कॉम्प्लेक्स है। कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर निवादा गांव निवासी सलमान रेस्टारेंट चलाता है। शनिवार की दोपहर करीब 15 नकाबपोश युवक रेस्टारेंट में पहुंचे। इनमें से पांच युवक तमंचे से लैस थे। जबकि अन्य युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए थे। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता रेस्टोरेंट के बाहर से ही पांचों युवकों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। कुछ गोली रेस्टारेंट के कांच के दरवाजे में जा लगी। जिससे अंदर बैठे कुछ लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए मेज कुर्सी के नीचे छिप गए। सलमान भी घटना को लेकर दहशत में आ गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पूर्व ही आरेपित फाय¨रग करते हुए वहां से फरार हो गए।

4 के खिलाफ केस दर्ज

दिनदहाड़े गोलियां चलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गो¨वद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पता चला कि एक दिन पहले सलमान का कॉम्प्लेक्स के अंदर ही बाइक खड़ी करने को लेकर मक्खनपुर के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इस घटना को उसकी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी गो¨वद कुमार ने बताया कि इस मामले में सलमान की तहरीर पर गौरव, सन्नी, आकाश , मोहन समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपित शाहपुर के रहने वाले हैं। पुलिस अन्य आरोपितों को भी चिन्हित कर रही है।