कानपुर। आइसक्रीम का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है। समय समय पर कई देशों या व्यक्तियों ने इसका आविष्कार करने का दावा किया है लेकिन 'अल्मनाक डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार आधिकारिक तौर पर फिलाडेल्फिया की नैन्सी एम जॉनसन ने आज ही के दिन यानी कि 9 सितंबर, 1843 को आइसक्रीम बनाने वाली मशीन 'आर्टिफीसियल फ्रीजर' का पेटेंट कराया था। इस मशीन में एक टब, सिलेंडर, ढक्कन, डैशर और क्रैंक लगा था। बता दें कि आज भी आइसक्रीम बनाने के लिए ज्यादातर इसी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है।
रोमन सम्राट नीरो का प्रमुख व्यंजन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइसक्रीम का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसे करीब 54 ईसवी से खाना शुरू कर दिया गया था। कहा जाता है कि आइसक्रीम रोमन सम्राट नीरो के प्रमुख व्यजंनों में से एक था। उनके आइसक्रीम को फल, शहद और अनेक चीजों के मिश्रण से तैयार किया जाता था। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये आज तक पता नहीं चल पाया है।
चीनी राजा भी करते हैं दावा इसके अलावा चीन के एक राजा भी आइसक्रीम के आविष्कार के लिए अपना दावा करते हैं। कहा जाता है कि 618 ईसवी में राजवंश के संस्थापक, चीन में स्थित शांग के राजा तांग ने आइसक्रीम बनवाने के लिए 94 ऐसे पकवान रखे थे, जो बर्फ तोड़कर राजा के लिए सिर्फ आइसक्रीम ही बनाते थे। आइसक्रीम राजा तांग के सबसे खास व्यंजनों में से एक थी, उसे टेस्टी बनाने के लिए उसमें कई खास चीजों का मिश्रण किया जाता था। हालांकि, इस बात की भी पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है।
जापान में भूकंप से तबाही, अब तक 16 की मौत और 26 गायब जापान बना रहा है स्पेस में जाने वाली लिफ्ट जो हमें ले जाएगी धरती से 1 लाख किलोमीटर ऊपर!
By: Mukul Kumar