देश में धूम सी मच जाती

जी हां आज मेंस क्रिकेट वर्ल्ड पूरी दुनिया में छाया है। क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। जब भी देश में इसके आयोजित होने का वक्त आता है पूरे देश में इसकी धूम सी मच जाती है। हर तरफ विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की तारीफ होने लगती है। जब कि वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड ऐसा क्रेज कम दिखता है। लगता है कि लोगों को इसमें ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं रहता है। जबकि अगर सही मायने में देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित मेंस व वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में देश में पहले वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप ही खेला गया था।

1978 में भारत में हुआ

पहली बार यह विश्व कप 1973 में इंग्लैंड में खेला गया था। इसमें इंग्लैंड के अलावा अन्य दो टेस्ट खेलने वाले देश ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आमंत्रित गए थे। इसे बड़े स्तर की तैयारी करने के बाद शुरू किया गया। यह मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप से दो साल पहले जून और जुलाई के महीने में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। इसके फाइनल में इंग्लैंड नें जीत हासिल की थी। वहीं इसके बाद 1978 वूमेन वर्ल्ड कप भारत में हुआ। इसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। जब कि मेंस वर्ल्ड भारत में पहली बार 1987 में खेला गया।

आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में, दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्शन1997 में फिर यहीं पर

इसके बाद 1982 न्यूजीलैंड में, 1988 में ऑस्ट्रेलिया में, 1993 में इंग्लैंड में इसके बाद फिर 1997 में भारत में खेला गया। कलकत्ता में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2000 में न्यूजीलैंड में 2005 दक्षिण अफ्रीका में, 2009 में ऑस्ट्रेलिया में, 2013 में फिर भारत के मुंबई में वूमेंस वर्ल्ड कप आयोजित हुआ। अब इस साल यानी कि 2017 में आयोजित होने वाले वूमेंस वर्ल्ड का आयोजन इंग्लैंड में होने का तय हुआ है। इसके बाद 2021 के लिए न्यूजीलैंड का चुनाव हुआ है।

इन्होंने भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में 21 ओवर लगातार मेडेन फेंके थे, आर आश्विन को पता है कि नहींBCCI ने धोनी के लिए जारी किया यह वीडियो, आप भी देखें आखिर क्या है इसमें...

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk