फूलन देवी:

बैंडिट क्वीन व चंबल की रानी कही जाने वाली फूलन देवी का देश की खूंखार महिला अपराधियों की सूची में आता है। फूलन के अपराध की दुनिया में आने के पीछे की सबसे बड़ी वजह कम उम्र में शादी और सामूहिक बालात्कार थी। बदले की आग में फूलन ने 22 ठाकुरों को गोलियों से भून दिया था। इन्होंने हत्या, लूटपाट, अपहरण जैसे कई गंभीर मामलों को अंजाम दिया था। दो बार सांसद रहीं फूलन को 11 साल के ट्रायल के बाद उन्हें बरी कर दिया गया था। इन पर फिल्म बैंडिट क्वीन भी बनी थी।

देश की 5 खूंखार महिला अपराधी,जिन्‍हें देख बड़े-बड़ों की रूह कांपी...

के. डी. केम्पन्ना:

इस लिस्ट में दूसरा नाम सायनाइड की मल्लिका कही जाने वाली के. डी. केम्पन्ना का नाम आता है। कहा जाता है कि यह भी अपराध की दुनिया में मजबूरी वश आई थीं। यह एक फेमस सीरियल किलर रहीं। केम्पन्ना ने 1999 से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद यह 2007 तक जुर्म की दुनिया में इनका सिक्का चलता रहा। इनका सबसे बड़ा मामला 6 लोगों को सायनाइड देकर मौत की नींद सुलाने वाला रहा है। इन्हें करीब बीते 5 साल पहले मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में वह सजा आजीवन कारावास में तब्दील हो गई थी।

देश की 5 खूंखार महिला अपराधी,जिन्‍हें देख बड़े-बड़ों की रूह कांपी...

संतोकबेन सरमनभाई जडेजा:

इस लिस्ट में महिला अपराधी संतोकबेन का नाम भी शामिल है। इनके अपराध की दुनिया में आने के पीछे पति की मौत का बदला लेना एक बड़ा कारण था। 1987 में संतोकबेन ने एक गैंग बनाया। वह इस गैंग की संचालिका थीं। वह अपने विराधियों की हत्या को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये देती थीं। वहीं खुद इन्होंने करीब 15 हत्याएं की। इनके गैंग पर भी करीब 500 ज्यादा अपराध के मामले दर्ज हए। इन भी बनी फिल्म गॉडमदर बनी थी। बुर्ज खलीफा पर आतिश बाजी का पहली बार ट्विटर पर हुआ संजीव प्रसारण

देश की 5 खूंखार महिला अपराधी,जिन्‍हें देख बड़े-बड़ों की रूह कांपी...

सीमा परिहार:

जुर्म की दुनिया में छाई खूंखार महिला अपराधियों के नाम में सीमा परिहार को न शामिल किया जाए तो शायद यह अधूरापन होगा। दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के नाम से चर्चा में रही इस महिला डाकू पर भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए। जिनमें हत्या, लूट, अपहरण और डकैती के कई मामले दर्ज हुए। सीमा परिहार ने आज से 17 साल पहले आत्मसमर्पण कर दिया था। इन पर भी फिल्म वाउन्डेड: द बैंडिट क्वीन बनीं। यह कई रियलिटी शो में भी देखी गईं। Selfie के शौकीनों के रोंगटे खड़े कर देंगी ये खतरनाक तस्वीरें

देश की 5 खूंखार महिला अपराधी,जिन्‍हें देख बड़े-बड़ों की रूह कांपी...

बेला आंटी:

इस लिस्ट में पांचवां नाम खूंखार महिला अपराधी बेला आंटी का नाम आज भी शामिल है। 70 के दशक में जुर्म की दुनिया में इनकी तूती बोलती थी। मुंबई में इनका एक बड़ा गैंग बना था जो वहां के सबसे ताकतवर गैंगस्टर्स में शुमार था। शराब करोबार के साथ ही अपराध की दुनिया में इन्होंने कई बड़े मामलों को अंजाम दिया। बेला आंटी समाज में अपनी एक बड़ा वजूद दिखाने के लिए इस दुनिया की ओर मुड़ी थीं।

ट्रेन में अकेले सफ़र करने वाली हर महिला को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk