-इलाहाबाद और कौशांबी के 550 लोगों ने की शिरकत

-शहर से 600 से अधिक लोग होंगे हज के लिए रवाना

ALLAHABAD: खुद्दामाने हज कमेटी की ओर से रविवार को नुरुल्लाह रोड स्थित आरनेलास स्कूल पालकी में हज ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इलाहाबाद और कौशांबी के मिलाकर 550 लोगों ने शिरकत की। उन्हें सफर-ए-हज के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई।

अरकान व फजाएल के बारे में जाना

जलसे की शुरुआत कुरान करीम की आयत से की गई। इसकी सदारत कमेटी के सरपरस्त जनाब डॉ। तारिक उमर ने की। जिला हज ट्रेनर हाजी शाह सऊद ने लोगों को हज कमेटी ऑफ इंडिया के गाइड लाइन से रूबरू कराया। खुद्दामाने हज कमेटी के सचिव हाजी मोइन अहमद खां ने सफर ए हज के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने विशेष चीजों के बारे में तफ्सील से बताया। मौलाना सैफुर्रहमान कासमी साहब ने हज के फजाएल और अरकान के बारे में बताया। कमेटी के सदर जनाब अल्तमस नाजिम ने लोगों का स्वागत करते हुए सरकार पर बेहतर सेवाएं देने पर जोर दिया। अंत में मुल्क की सलामती और भाईचारे की दुआएं की गई।

अब वैक्सीन और पैकेज का इंतजार

ईद के बाद हज पर जाने वाले यात्रियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया गया कि अभी इस साल के हज पैकेज का इंतजार किया जा रहा है। चयनित यात्रियों ने पहली किश्त के 80 हजार रुपए जमा करा दिए हैं। इसके बाद पैकेज जारी होने पर फाइनल किश्त भी जमा कराई जाएगी। बता दें कि इस साल हज की पहली बगैर सब्सिडी की यात्रा होगी।