- मंडुआडीह आरोग्य केंद्र में लगाया गया गैर संचारी रोगों का स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं को किया गया जागरूक

30 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं में गैर संचारी रोगों के प्रति जागरुकता लाने के लिए शुक्रवार को मंडुआडीह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से 60 वर्ष तक की महिलाओं की जांच की गयी। इससे पूर्व प्रसूति विशेषज्ञ एवं एनसीडी इंचार्ज डॉ। रूचि पाठक ने सभी महिलाओं को बच्चेदानी के मुंह का एवं स्तन कैंसर, डायबिटीज व रक्तचाप जैसे संचारी रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसके लक्षण और बचाव के बारे में भी बताया।

52 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य शिविर में कुल 52 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 30 से 60 साल तक की 20 महिलाओं की जांच की गई। जांच के बाद एक महिला को बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की पूर्वावस्था के लिए चिन्हित करने के बाद बायोप्सी के लिए जिला महिला अस्पताल रेफर भी किया गया है। डॉ। पाठक ने कहा कि दुनियाभर में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से ग्रसित 30 से 60 वर्ष तक की महिलाओं में एक चौथाई महिलाएं भारत में ग्रसित हैं।

जरूरी है समय पर जांच

इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में स्तन कैंसर और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चेदानी के मुंह का कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसकी वजह का कम उम्र में शादी होना एवं कम अंतराल पर बच्चे पैदा करना है। उन्होंने बताया कि 30 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को बच्चेदानी के मुंह की 5 साल में एक बार जांच जरुर कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर का कारण आनुवांशिकी होता है। स्तन कैंसर की साल में एक बार जांच कराना चाहिए।