- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने शहर के तीन फैमिली से जाना बढ़ती महंगाई से निपटने का राज

<- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने शहर के तीन फैमिली से जाना बढ़ती महंगाई से निपटने का राज

BAREILLY:

BAREILLY:

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। आज की डेट में पेट्रोल 77.ब्8 और डीजल म्8.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। फ्यूल के दाम में अभी मिडिल क्लास फैमिली ही नहीं बल्कि, हायर क्लास फैमिली और हायर मिडिल क्लास फैमिली भी महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। साथ ही घर का बजट बनाए रखने के लिए तरह-तरह के फॉर्मूला अपना रहे हैं। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने 'तेल का खेल' थीम पर शहर के तीन फैमिली से फ्यूल के बढ़ते दाम पर राय लीआइए जानते हैं।

मोहित मेहरा- बिजनेसमैन, रामपुर गार्डेन

फायर फाइटिंग सिस्टम का बिजनेस करने वाले मोहित मेहरा के पास चार कार हैं। एक स्विफ्ट डिजायर, एक अमेज, एक सियाज और एक वैगनार। इनका ज्यादातर काम शहर के बाहर टूरिंग और साइटिंग का ही होता है। जिससे कार का इस्तेमाल मजबूरी है। ऐसे में फ्यूल के बढ़ते दामों से मोहित मेहरा भी बच नहीं सके। मोहित बताते हैं कि एक कार पर ब् से म् हजार रुपए का महीने में फ्यूल खर्च हो रहा है। जबकि, पहले फ् से ब् हजार रुपए प्रति कार फ्यूल का खर्च अाता था।

बचत का फॉर्मूला - मोहित ने बताया कि टूरिंग और साइटिंग पर जाना मजबूरी है। हां थोड़ी बचत हो जाए इसके लिए जो जनरेटर और वेंल्डिंग वालों को साथ लेकर जाता हूं या कभी-कभी उनके वाहन से ही साइट पर जाता हूं।

अमन सक्सेना, बिजनेसमैन, प्रेमनगर

मिनी बाईपास पर बिल्डिंग मटिरियल का बिजनेस करने वाले अमन सक्सेना भी पट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से अछूते नहीं हैं। इनके पास भी तीन कार र्ह। एक स्विफ्ट डिजायर, दो एक्सयूबी। बिजनेस के सिलसिले से कार से आना-जाना लगा रहता है। एक कार पर महीने में 8 से क्0 हजार का खर्च इस समय आ रहा है। जबकि, भ् वर्ष पहले म्0 फीसदी ही फ्यूल पर खर्च आता था। हालांकि, फ्यूल की बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अमन ने अपनी लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव किए।

बचत का फॉर्मूला - अमन सक्सेना ने बताया कि अब वह दोपहर का खाना खाने कार से घर नहीं जाते हैं। बल्कि, लंच बॉक्स साथ लाते हैं। इतना ही नहीं पहले घर से सीआई पार्क वॉक करने के लिए कार से ही जाते थे। लेकिन अब पैदल ही पार्क जाते हैं।

मनोज शर्मा, बिजनेसमैन, जगदीश नगर

सिविल इंजीनियर मनोज शर्मा एक टेलीकॉम कंपनी के शोरूम के मालिक हैं। यह तीन कार मेंटेन करते हैं। एक एक्सेंट, एक जिप्सी और एक जेन कार है। मनोज को टूर का बहुत शौक है। टूरिस्ट प्लेस पर यह अपने कार से ही जाना पसंद करते हैं। लेकिन फ्यूल के बढ़ते दाम ने टूरिस्ट प्लेस पर जाने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। मनोज बताते हैं कि सरकार को बढ़ती महंगाई पर कंट्रोल लगाना चाहिए।

बचत का फॉर्मूला - मनोज शर्मा ने बताया कि वह दो महीने में कम से कम फ्-ब् बार टूर पर परिवार के साथ जरूरत जाते थे। लेकिन अब टूर पर जाना कम कर दिया है। महीने में अब एक बार ही टूर पर जाते हैं। जिससे कुछ बचत हो सके।