यूपी व हिमाचल बॉर्डर पर चेकिंग

गढ़वाल कमिश्नर ने हिमाचल, उत्तर प्रदेश से दून में लाए जा रहे डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए सेल टैक्स कमिश्नर से चेकिंग अभियान चलाने का आ्रग्रह किया है। इसके अलावा उनकी ओर से गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के डीएम, एसएसपी व एसपी से भी मंडल के बॉर्डर एरियाज में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

डिस्पोजेबल प्लास्टिक के लिए साझा अभियान

डू नो ट्रेश एनजीओ द्वारा आयोजित वर्कशॉप में डीएम ने कहा कि डिस्पोजेबल प्लास्टिक कुछ मिनट के लिए इस्तेमाल होता है और सदियों के लिए कूड़ा छोड़ जाता है। इसका निदान जरूरी है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ पब्लिक पार्टिसिपेशन की जरूरत है। म्युनिसिपल कमिश्नर विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि प्लास्टिक जितना लाभ देता है उससे 100 गुना नुकसान देता है। इसका यूज हर हाल में बंद करना होगा। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वेस्ट वॉरियर, नेचर साइंस इनिशिएटिव, इनटैक, गति फाउंडेशन, बीन देयर, दून दैट, सिटीजंस फॉर ग्रीन दून, फ्रेंड्स ऑफ दून आदि संगठनों ने भाग लिया।