-व‌र्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चुनी जाएगी टीम इंडिया

-आरयू में जल्द जारी होगा खेल का अपडेट कैलेंडर

BAREILLY :

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए अपने खेल शेड्यूल में बदलाव किया है। अगले वर्ष 2019 में 14 से 24 जनवरी तक दिल्ली में खेलो इंडिया गेम्स होंगे। इससे पहले एआईयू को अपनी जोनल और ऑल इंडिया स्तरीय प्रतियोगिताएं करानी होंगी। तभी विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी खेलो इंडिया में खेल पाएंगे। एआईयू ने खेलो इंडिया के करीब 18 खेलों की सूची के साथ विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है। ताकि खेलो इंडिया को ध्यान में रखकर वे नॉर्थ जोन या जोनल प्रतियोगिताएं दिसंबर तक हर हाल में संपन्न करा लें।

खेलो इंडिया से बनेगी टीम इंडिया

एआइयू ने आरयू को टेबल टेनिस नॉर्थ जोन की मेजबानी सौंपी है। आरयू टेबिल टेनिस प्रतियोगिता अब एक से पांच नवंबर के बीच कराने का शेड्यूल जारी करेगा। इसके अलावा ऑल इंडिया सेपक टाकरा फरवरी में कराने की तैयारी है। व‌र्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए खेलो इंडिया से खिलाड़ी चयनित कर टीम इंडिया बनेगी। यह टीम विभिन्न खेलों में भारत की ओर से व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिनिध्ि1ात्व करेगी।

शूटिंग में जीते थे दस पदक

-गत वर्ष व‌र्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भारत ने शूटिंग में दस पदक जीते थे। इसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के खिलाड़ी शामिल थे। आरयू के क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली के मुताबिक अब खिलाडि़यों के पास लगातार खेलने का मंच है। पहले अंतर महाविद्यालय, फिर नॉर्थ जोन, जोनल, ऑल इंडिया और इसके बाद खेलो इंडिया। यहां से वे व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं।

जल्द जारी होगा अपडेट कैलेंडर

-नार्थ जोन और जोनल प्रतियोगिताएं की तिथि बदलने से विवि की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का कैलेंडर भी दोबारा जारी होगा। स्पो‌र्ट्स विभाग के मुताबिक नए सिरे से कैलेंडर तैयार किया जा रहा है।