वार्षिक गणेश चतुर्थी को गणेश जी के प्रकट होने के कारण उनके भक्त इस तिथि के आने पर उनकी विशेष पूजा करके पुण्य अर्जित करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं विघ्नहर्ता गणेश जी के बारे में कुछ विशेष बातें।

1. प्रथम पूज्य गणेश

किसी भी देव की आराधना के आरम्भ में, किसी भी सत्कर्म व अनुष्ठान में, उत्तम-से-उत्तम और साधारण-से-साधारण कार्य में भी भगवान गणपति का स्मरण, उनका विधिवत पूजन किया जाता है। इनकी पूजा के बिना कोई भी मांगलिक कार्य को शुरु नहीं किया जाता है। यहां तक की किसी भी कार्यारम्भ के लिए ‘श्री गणेश’ एक मुहावरा बन गया है। शास्त्रों में इनकी पूजा सबसे पहले करने का स्पष्ट आदेश है।

2. वैदिक काल से हो रही है गणेश पूजा

गणेश जी की पूजा वैदिक और अति प्राचीन काल से की जाती रही है। गणेश जी वैदिक देवता हैं क्योंकि ऋग्वेद-यजुर्वेद आदि में गणपति जी के मन्त्रों का स्पष्ट उल्लेख मिलता है।

3. पंचदेवों में शामिल हैं गजानन

गणेश चतुर्थी विशेष: पंच-देवों में शामिल हैं गणपति,जानें इनके के बारे में ये 7 बातें

शिवजी, विष्णुजी, दुर्गाजी, सूर्यदेव के साथ-साथ गणेश जी का नाम हिन्दू धर्म के पांच प्रमुख देवों (पंच-देव) में शामिल है, जिससे गणपति जी की महत्ता साफ़ पता चलती है।

4. जानें गणेश का अर्थ

गण’ का अर्थ है– वर्ग, समूह, समुदाय और ‘ईश’ का अर्थ है – स्वामी। शिवगणों और देवगणों के स्वामी होने के कारण इन्हें ‘गणेश’ कहते हैं।

5. गणपति परिवार

शिवजी को गणेश जी का पिता, पार्वती जी को माता, कार्तिकेय (षडानन) को भ्राता, ऋद्धि-सिद्धि (प्रजापति विश्वकर्मा की कन्याएं) को पत्नियां और क्षेम व लाभ को गणेश जी का पुत्र माना गया है।

6. विघ्नहर्ता गणेश के 12 नाम

गणेश चतुर्थी विशेष: पंच-देवों में शामिल हैं गणपति,जानें इनके के बारे में ये 7 बातें

श्री गणेश जी के 12 प्रसिद्ध नाम शास्त्रों में बताए गए हैं; जो इस प्रकार हैं: 1. सुमुख, 2. एकदंत, 3. कपिल, 4. गजकर्ण, 5. लम्बोदर, 6. विकट, 7. विघ्नविनाशन, 8. विनायक, 9. धूम्रकेतु, 10. गणाध्यक्ष, 11. भालचंद्र, 12. गजानन।

7. महाभारत का लेखन-कार्य

गणेश जी ने महाभारत का लेखन-कार्य भी किया था। भगवान वेदव्यास जब महाभारत की रचना का विचार कर चुके तो उन्हें उसे लिखवाने की चिंता हुई। ब्रह्माजी ने उनसे कहा था कि यह कार्य गणेश जी से करवाया जाए।

8. ॐ गणेश जी का साक्षात् स्वरुप

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ‘ॐ’ को साक्षात गणेश जी का स्वरुप माना गया है। जिस प्रकार प्रत्येक मंगल कार्य से पहले गणेश-पूजन होता है, उसी प्रकार प्रत्येक मन्त्र से पहले ‘ॐ’ लगाने से उस मन्त्र का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

 

जानें गणपति के गजानन मुख और बड़े पेट का क्या है महत्व

गणेश चतुर्थी: आज भूलकर भी न देखें चंद्रमा, कलंक दोष निवारण के 2 आसान उपाय

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk