-बड़ा बाईपास किनारे खाई में बेहोश मिली महिला

-पीआरवी ने हॉस्पिटल में कराया एडमिट

<-बड़ा बाईपास किनारे खाई में बेहोश मिली महिला

-पीआरवी ने हॉस्पिटल में कराया एडमिट

BAREILLY: BAREILLY: हाइवे पर महिलाएं सेफ नहीं हैं। बुलंदशहर गैंगरेप कांड के बाद हाइवे पर रोजाना चेकिंग होती है इसके बावजूद इज्जतनगर थाना की अहलादपुर चौकी एरिया में बड़ा बाईपास पर फ्राइडे रात महिला से दो लोगों ने बस के अंदर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई और फिर उसे हाइवे किनारे खाई में फेंक दिया गया। महिला ने कथित अपमान के चलते जहरीली दवा खा ली। सैटरडे सुबह म् बजे महिला रोड किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची यूपी क्00 की पीआरवी ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। करीब 8 घंटे बाद उसने होश आने पर अपने साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी दी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कैंट थाना में पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति बोला झगड़ा करके गई थी

चनेहटी की रहने वाली महिला के परिवार में पति और तीन बच्चे हैं। महिला फ्राइडे शाम 7 बजे से घर से गायब थी। उसके पति ने रात में लाल फाटक एरिया तक उसकी तलाश भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पति ने बताया कि पत्‍‌नी ने उससे झगड़ा किया था और कहा था कि वह जान दे देगी। उसके हाथ में रस्सी और चूहे मारने वाली दवा थी। उसके मोबाइल से फोन भी आया था, जो उस्मान का था। उसने नंबर सेव कर लिया था लेकिन महिला का मोबाइल गायब हो गया था। महिला का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था।

फोन करके बुलाया था

होश आने पर महिला ने बताया कि वह उस्मान उर्फ इस्माइल निवासी निघासन लखीमपुर, हाल निवासी पीर बहोड़ा से करीब क् महीने से फोन पर बात करती है। उसके भांजा बस हेल्पर है और उसने एक दो बार उसके नंबर से बात की थी। जिसके बाद उस्मान उससे बात करने लगा था। पति से झगड़ा होने पर उसने उस्मान को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन उस्मान ने उसे बैरियर टू पर बुलाया। जिसके बाद वह ऑटो से पहले सैटेलाइट और फिर बैरियर टू के पास पहुंची। वहां पर उस्मान उसे एक बस के अंदर ले गया। उसके साथ में एक शख्स और था। दोनों ने उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसकी जान लेने की कोशिश की और फिर उसे रोड किनारे फेंककर चले गए। उसके बाद उसने जहरीली दवा खा ली।

दोनों आराेपी गिरफ्तार

महिला ने होश में आने के बाद अपने साथ हुई वारदात के बारे में बता दिया है लेकिन वह अभी तक पूरी बात नहीं बता सकी है। महिला का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस ने तुरंत महिला के बताने पर उस्मान की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महिला और उस्मान के नंबर को ट्रेस कर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसके साथी सर्वोदय नगर कासिम उर्फ समीर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों टूरिस्ट बस के हेल्पर हैं। उन्होंने गैंगरेप की बात कबूल ली है। उनका कहना है कि रेप के बाद उन्होंने महिला को बैरियर टू पर ही छोड़ दिया था। वह बड़ा बाईपास पर कैसे पहुंची उन्हें नहीं पता है।

बड़ा बाईपास किनारे महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। होश में आने पर महिला ने दो लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी