दिव्यांका त्रिपाठी
आजकल टीवी की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने तो इस बार गणपति सेलीब्रेशन जमकर मनाया। अपने घर पर गणपति स्थापना और पूजा करने के बाद ये दोनों स्टार कपल तमाम सेलेब्रिटीज और एक्टर्स के घर गणपति दर्शन के लिए गए। इस दौरान दिव्यांका ने तमाम कोएक्टर्स के साथ बहुत सारी तस्वीरें शेयर कीं।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

मंदिरा बेदी
ग्लैमरस टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भी अपने घर पर पिछले सालों की तरह गणपति को विराजमान कर उनकी पूजा की। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो लॉर्ड गणेश के कानों में अपनी मुरादें मांग रही हैं।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

एकता कपूर
टीवी इंडस्ट्री की फेमस प्रोड्यूसर और सेलेब्रिटी एकता कपूर के घर पर उनके पापा फेमस एक्टर जितेंद्र और उनके भाई तुषार कपूर ने पूरे जोर शोर से गणपति वंदना और अर्चना की।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

रवि दुबे – शरगुन
पॉपुलर टीवी एक्टर रवि दुबे और उनकी एक्ट्रेस वाइफ सरगुन ने शादी के बाद पहली बार अपने घर पर गणपति को विराजमान किया था। इस क्यूट कपन के पहले गणपति पर उन्हें बधाई देने दिव्यांका और विवेक भी पहुंचे।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

ऋत्विक धनजानी
पवित्र रिश्ता फेम एक्टर ऋत्विक धनजानी और एक्टर राकेश वशिष्ठ तो पूरे मौजमस्ती के मूड में गणपति महोत्सव को सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऋत्विक द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में ये दोनों एक्टर्स एक साथ ही गणपति को अपने लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

देवोलीना
टीवी की ग्लैमरस और क्यूट एक्ट्रेस देवोलीना भट्टचर्जी भी अपने घर पर पूरे धूमधाम के साथ गणपति जी को लाईं और उनकी पूजा की। अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में देवोलीना अपने सभी फैंस को गणेश चर्तुर्थी की शुभकामनाएं दे रही हैं।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज


बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'

मनीष पॉल
टीवी के पॉपुलर एक्टर और वर्सटाइल होस्ट मनीष पॉल भी इस साल अपने घर पर गणपति सेलीब्रेशन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को अपने घर पर इन्वाइट भी किया।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

कुशल टंडन
हॉट मॉडल और टीवी एक्टर कुशल टंडन ने भी अपने घर पर गणपति पूजा रखी है। उन्होंने अपने घर पर हो रही गणपति पूजा की एक फोटो शेयर की है, लेकिन इस तस्वीर में सिर्फ गणपति नजर आ रहे हैं। शायद उन्हें लगा होगा कि अपना स्टाइल तो वो रोज दुनिया को दिखाते हैं, चलो आज सिर्फ गणपति का स्टाइल सबको दिखाएं।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

करण वाही
क्रिकेटर से मॉडल और टीवी एक्टर बने करण वाही ने भी अपने घर पर पारंपरिक विधि विधान के साथ गणपति की पूजा अर्चना की। ज्यादातर टीवी एक्टर्स ने बॉलीवुड सितारों की तरह गणपति सेलीब्रेशन में धूमधड़ाका नहीं किया और शांति के साथ मिलजुलकर गणेश महोत्सव मनाया।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज


मीडिया के सवालों से परेशान होने वाले इन बॉलीवुड सितारों ने खुद पत्रकार बनकर किया ये कमाल

करण टैकर
कई टीवी सीरियल्स में अपने कूड डूड लुक से सबको दीवाना बनाने वाले एक्टर करण टैकर ने भी अपने पूरे परिवार के साथ घर पर गणपति जी की स्वागत सत्कार किया।
गणपति का स्‍वागत करने में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं ये टीवी सेलेब्रिटीज

 

ये हैं हिंदी फिल्मों के टॉप 10 वकील जिनके सामने हीरो भी पानी भरते हैं

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk